फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (06-12 March): सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह, किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Sun, 05 Mar 2023 07:31 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 05 Mar 2023 07:31 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 06 to 12 march 2023 know predictions of all zodiac signs
weekly horoscope - फोटो : अमर उजाला

मेष 


मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को अंत करने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपके अटके पड़े काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर की मदद से पदोन्नति या तबादले की कामना पूरी होगी। नौकरीपेशा महिलाओं के लिए घर और कार्यक्षेत्र दोनोंं जगह मान-सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के मध्य में कोर्ट-कचहरी से जुड़े किसी बड़े मामले में आपको राहत मिल सकती है। फैसला आपके हक में आ सकता है या फिर आपके विरोधी समझौते के लिए राजी हो सकते हैं। गुप्त शत्रुओं की चाल नाकाम होगी। व्यवसाय से जुड़े जो लोग लंबे से कारोबार को विस्तार देने की योजना पर काम कर रहे थे, इस सप्ताह वह फलीभूत होती नजर आएगी। बेरोजगार लोगों को सप्ताह के अंत तक कोई अच्छा आफर मिल सकता है। पढ़ने-लिखने वाले छात्रों के लिए भी समय अनुकूल है। सप्ताह के अंत तक उन्हें कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। वैवााहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 
 
उपाय: सुख-सौभाग्य को पाने के लिए प्रतिदिन हनुमत उपासना और हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें। 

weekly horoscope saptahik rashifal 06 to 12 march 2023 know predictions of all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए बीते सप्ताह के मुकाबले यह सप्ताह ज्यादा शुभता लिए हुए है। इस सप्ताह के पूर्वार्द्ध में आपको धन एवं सुख दोनों की प्राप्ति होगी। इस दौरान आप सुख-सुविधा की चीजों पर धन खर्च करेंगे। किसी बहुप्रतीक्षित चीज के घर में आने पर खुशियों का माहौल रहेगा। आमोद-प्रमोद के साधनों में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं मनचाही सफलता दिलाने वाली साबित होगी। भूमि-भवन से जुड़े विवाद किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से दूर होंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान आपको विशेष रूप से सम्मानित किया जा सकता है। घर-परिवार में आपके द्वारा लिए गए फैसलों की सराहना होगी और परिजनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सप्ताह के अंत में संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा एवं उनकी चालीसा का पाठ करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 06 to 12 march 2023 know predictions of all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन 
मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सोचे हुए कार्य पूरे होते हुए नजर आएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लंबित कार्य पूरे होंगे और उन्हें मनचाही प्रगति और पद -प्रतिष्ठा हासिल होगी। करियर-कारोबार के लिए की गई यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। व्यवसाय से संबंधित किए प्रयास में अपेक्षा के अनुरूप प्रगति होती हुई नजर आएगी और पूर्व में किसी योजना में किया निवेश बड़े लाभ का कारण बनेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी शुभचिंतक की मदद से परिवार या लव पार्टनर के साथ उपजे मतभेद दूर होंगे। घर से संबंधित किसी समस्या का समाधान निकालते समय पिता का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से समय अनुकूल है। किसी के सामने प्रेम का प्रस्ताव रखने पर मंजूर हो जाने की संभावना बन रही है, वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध में नजदीकियां बढ़ेंगी। खान-पान सही रखें अन्यथा पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान गणेश की दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 06 to 12 march 2023 know predictions of all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको कठिन परिश्रम और प्रयास के बाद ही कार्य विशेष में सफलता मिल पाएगी। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों का धन के लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। सप्ताह के मध्य में अचानक से कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिसके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े विवाद गहरा सकते हैं। दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों को धन का संचय करने में मुश्किल होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों का पैसा बाजार में फंस सकता है। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपनी आर्थिक स्थिति सुधरती हुई नजर आएगी, लेकिन फिर भी इस दौरान आपको इस दौरान दूसरों पर आंख मूंदकर विश्वास करने और जोखिम भरी योजनाओं में निवेश करने से बचना होगा। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं, अन्यथा अपयश मिलने की आशंका है। खान-पान एवं सेहत पर विशेष ध्यान दें। सुखी दांपत्य जीवन के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। 

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से अर्घ्य दें और शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 06 to 12 march 2023 know predictions of all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह 
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ढेर सारी खुशियों को लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार प्राप्त होगा। इस दौरान घर में किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से घर में खुशी का महौल बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान घर और कार्यक्षेत्र के बीच तालमेल बिठाने में कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं। व्यवसाय से जुड़े लोग बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब होंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से घर से जुड़े विवाद का हल निकलेगा। स्वजनों के साथ हुई गलतफहमी दूर होगी। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही बाधाएं दूर होंगी, जिससे आपकी मानसिक चिंताएं कम होंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से किसी लंबी यात्रा पर निकलने का योग बन सकता है। यात्रा सुखद एवं आपके संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। सप्ताह के अंत में सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों या फिर घर की मरम्मत आदि पर खर्च हो सकता है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ बढि़या तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी और परिवार के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होगी। सेहत सामान्य रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन सूर्यदेव को तांबे के लोटे में जल, रोली और अक्षत डालकर अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed