मेष
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार में पूरा नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी क्योंकि इसी से आपके काम बनेंगे और बिगड़ेंगे। हालांकि इस पूरे सप्ताह सौभाग्य का साथ बना रहेगा लेकिन स्वयं के द्वारा की जाने वाली मेहनत और प्रयास का पूरा लाभ उठाने के लिए आपको इस सलाह का भी ख्याल रखना होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में करिअर-कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं नए संपर्कों को बढ़ाने वाली होगी। इस दौरान घर और बार हर जगह आपको अपनों का सहयोग मिलेगा। जिनकी मदद से आप अपने सोचे हुए कार्य को समय से करने में कामयाब हो जाएंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय व्यवसाय की दृष्टि से अत्यंत शुभ है। इस दौरान आपको अचानक कहीं से बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है, हालांकि सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर खर्च की अधिकता भी बनी रहेगी। सिंगल लोगों के जीवन में किसी प्रिय व्यक्ति की इंट्री हो सकती है तो वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध और प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। छोटी-मोटी समस्याओं को दरकिनार कर दें तो इस सप्ताह आपकी सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में लाल फूल चढ़ाकर चालीसा का पाठ करें।
वृष
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य में जल्दबाजी या लापरवाही करने से बचना चाहिए, अन्यथा बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो हिसाब-किताब क्लीयर करते हुए आगे बढ़ें और दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में उन लोगों से खूब सावधान रहने की जरूरत है जो अक्सर आपके काम में अडंगे डालने की जुगत लगाते रहते हैं। सप्ताह के मध्य में छोटे-मोटे काम के लिए भी अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह घर और बाहर स्वजनों से मनचाहा सहयोग न मिल पाने से मन थोड़ा खिन्न रहेगा, हालांकि यह स्थिति ज्यादा समय तक नहीं रहेगी और सप्ताह के उत्तरार्ध में स्थितियां धीरे-धीरे ही सही लेकिन आपके अनुकूल होती नजर आएंगी। छात्रों का मन इस सप्ताह पढ़ाई से उचट सकता है। प्रेम संबंध हो या पारिवारिक संबंध क्रोध में आकर या भावनाओं में बहकर इससे जुड़ा कोई बड़ा फैसला न लें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। सुखी दांपत्य जीवन के लिए अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय जीवनसाथी के जरूर निकालें। मौसमी बीमारी से बचें और दिनचर्या के साथ खान-पान सही रखें।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा और चालीसा का पाठ करें। बुधवार के दिन किसी किन्नर को कुछ धन देकर आशीर्वाद प्राप्त करें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए सप्ताह का पूर्वार्ध मिलाजुला साबित होगा। यदि आप किसी प्रोजेक्ट के पास होने या योजना के लागू होने का इंतजार कर रहे थे तो आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र पर अचानक से कामकाज का ज्यादा बोझ आ सकता है, जिसे पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी। हालांकि किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए आपको अपने इष्ट-मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। पूर्वार्ध के मुकाबले सप्ताह का उत्तरार्ध शुभता और लाभ लिए रहने वाला है। इस दौरान आपको अपने करिअर-कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। इस दौरान राजकीय कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी। मनचाहे प्रमोशन और ट्रांस्फर की कामना पूरी हो सकती है। इस सप्ताह प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और उतावलेपन या भावनाओं में बहकर कोई कदम उठाने से बचें अन्यथा परेशानी उठानी पड़ सकती है। सुखी दांपत्य जीवन के लिए जीवनसाथी पर अनायास क्रोध करने से बचें और उसकी भावनाओं की कद्र करें। भूलकर भी मतभेद को मनभेद न बनने दें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की उपासना एवं सुंदरकांड का पाठ करें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने से बचना होगा अन्यथा बनी-बनाई चीजें भी बिगड़ सकती हैं। आपको अपने सोचे हुए कार्य को समय पर पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना होगा। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है, जिसके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। कार्यक्षेत्र में लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें और मिलाजुलाकर अपना काम निकालें। कामकाजी महिलाओं को कार्यक्षेत्र और घर के बीच तालमेल बिठाने में दिक्कतें आ सकती हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह बड़े उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ अपने कंपटीटर से कड़ी चुनौती भी मिल सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में करिअर-कारोबार के सिलसिले में यात्रा संभव है। यदि आप कोई भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की सोच रहे हैं तो आपको इस पर खूब सोच-विचार कर निर्णय लेने की जरूरत रहेगी। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। जीवन के कठिन समय में आपका लव पार्टनर आपका संबल बनेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को जल एवं बेलपत्र आदि चढ़ाकर महामृत्युंजय मंत्र का एक माला जप अवश्य करें।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अपना धन खूब सोच-विचार कर करना चाहिए अन्यथा बाद में आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों या फिर घर की मरम्मत आदि पर जेब से अधिक धन खर्च कर सकते हैं। इस सप्ताह आपकी सामाजिक एवं राजनीतिक व्यस्तताएं बढ़ेंगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सप्ताह के अंत तक कोई बड़ा पद या अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। सत्ता-शासन से जुड़े कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से लंबी या छोटी यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। यात्रा के दौरान नए संपर्क बनेंगे, जिनकी मदद से भविष्य में लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिजनों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। ऐसे में छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें। प्रेम संबंध को मधुर बनाए रखने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में पीले पुष्प चढ़ाएं और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।