फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope: अप्रैल माह का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Sat, 18 Apr 2026 12:26 PM IST
Vinod Shukla ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Sat, 18 Apr 2026 12:26 PM IST
सार

Weekly Horoscope (20 to 26 April 2026): अप्रैल माह के इस सप्ताह में कई तरह के राजयोग का निर्माण होगा। इस हफ्ते मालव्य और गजकेसरी जैसे राजयोग का निर्माण होगा। ऐसे में आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन
Weekly Horoscope 20 To 26 April 2026 Saptahik Rashifal Mesh Kark Tula Meen In Hindi
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Weekly Horoscope (20 to 26 April 2026): अप्रैल माह के इस सप्ताह में कई राशि वालों को अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। इस सप्तााह यानी 20 से 26 अप्रैल के दौरान ग्रहों की स्थिति की बात करें तो कई तरह के संयोग का निर्माण देखने को मिलेगा। शुक्र अपनी राशि वृषभ में होकर मालव्य राजयोग, सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में होंगे। इस सप्ताह मीन राशि में शनि, बुध और मंगल रहेंगे। गुरु मिथुन में और राहु कुंभ राशि में विराजमान होंगे। इस तरह से कई शुभ योगों का निर्माण होगा। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए साप्ताहिक राशिफल कैसा रहेगा। 


Marriage Yoga in Kundli: कब और कैसे बनते हैं शादी के योग, जानें प्रेम विवाह और ग्रहों का पूरा खेल
Weekly Horoscope 20 To 26 April 2026 Saptahik Rashifal Mesh Kark Tula Meen In Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मेष
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। ऐसे में जिंदगी के अच्छे पलों को बिताने के लिए तैयार हो जाइए। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह ढेर सारी खुशियां, सुख, सहयोग और लाभ की प्राप्ति होगी। पूरे हफ्ते करियर-कारोबार में आपको अनुकूलता बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि और सीनियर की तरफ से प्रशंसा प्राप्त हो सकती है। किस्मत का साथ और आपके द्वारा किया परिश्रम आपकी सफलता का बड़ा कारण बनेगा।

आप अपने लक्ष्य को समय से पहले बेहतर तरीके से पूरा करने में कामयाब होंगे। कार्य-व्यवसाय में विपरीत लिंगी व्यक्ति से विशेष सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य में घर-परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। इस दौरान युवा वर्ग को हास-परिहास के अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों के साथ् सुखद समय व्यतीत करेंगे।

सप्ताह के उत्तरार्ध का समय कारोबार की दृष्टि से शुभ और लाभप्रद रहेगा। इस दौरान व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा लाभप्रद और कारोबार को आगे बढ़ाने वाली साबित होगी। सेहत सामान्य रहेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और आपसी विश्वास बढ़ेगा।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी को लाल पुष्प और गुड़-चने का भोग अर्पित करके श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

Weekly Horoscope 20 To 26 April 2026 Saptahik Rashifal Mesh Kark Tula Meen In Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए हुए है। इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को कोई भी बड़ा फैसला आवेश में आकर या फिर भावना में बहकर नहीं लेना चाहिए। इस सप्ताह किसी को भी हां और न दोनों को कहने से पहले खूब सोच-विचार करें। सप्ताह के पूर्वार्ध में भूमि-भवन से जुड़े मामले आपकी चिंता का कारण बनेंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में अड़चनें आएंगी। इस संबंध में स्वजनों के साथ वाद-विवाद होने की आशंका बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके काम में अड़ंगे डालने की कोशिश कर सकते हैं।

नौकरीपेशा लोगों इस सप्ताह अपने सीनियर और जूनियर दोनों से बेहतर तालमेल बिठाकर चलने की आवश्यकता रहेगी। वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए। किसी को रुपये उधार देने या फिर शेयर आदि में लगाने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें।

छात्र वर्ग का इस सप्ताह पढ़ाई-लिखाई से मन उचट सकता है। यह समय परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए थोड़ा दिक्कतों भरा रह सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए लोगों को सुनें ज्यादा और बोलें कम। प्रेम संबंध में संवाद की कमी रहेगी। जिसके कारण गलतफहमियां दूर होने की बजाय बढ़ सकती हैं।

उपाय: प्रतिदिन विधि-विधान से शक्ति की साधना तथा दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Horoscope 20 To 26 April 2026 Saptahik Rashifal Mesh Kark Tula Meen In Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह संघर्ष के बाद ही सफलता के योग बनेंगे। सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार से जुड़े मामले और आपकी सेहत से संबंधित समस्या चिंता का बड़ा कारण बनेगी। इस दौरान आपको घरेलू समस्याओं का समाधान निकालने तथा कागजी काम निपटाने के लिए थोड़ा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह राजनीति और समाज सेवा से जुड़े लोगों के लिए थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। आपके सामने अचानक से कोई बड़ी समस्या आ सकती है, जिससे निपटने के लिए आपको अपनी पूरी ताकत झोंकनी पड़ेगी।

स्टूडेंट्स को भी पढ़ाई-लिखाई में कुछेक परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। कुल मिलाकर परीक्षा में मनचाहे परिणाम को पाने के लिए आपको सामान्य से अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपके लिए सप्ताह का पूर्वार्ध सामान्य लेकिन उत्तरार्ध मनचाहे फल दिलाने वाला साबित होगा। ऐसे में आपको अपने बड़े कारोबारी फैसले सप्ताह के उत्तरार्ध में ही लेने चाहिए। इस दौरान आपका फोकस अधूरे काम को पूरा करने में रहेगा। खट्टी-मीठी तकरार के साथ आपके संबंध सामान्य बने रहेंगे। जीवनसाथी की किसी समस्या को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा दूर्वा चढ़ाकर करें तथा गणपति अथर्वशीर्ष का नित्य पाठ करें।

विज्ञापन
Weekly Horoscope 20 To 26 April 2026 Saptahik Rashifal Mesh Kark Tula Meen In Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

कर्क
कर्क राशि के जातकों पर इस सप्ताह किस्मत पूरी तरह से मेहरबान दिखाई देगी। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। व्यवसाय में आपको मनचाहा लाभ मिलेगा। कारोबार को आगे बढ़ाने की दिशा में किये गये प्रयास सफल होंगे। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों से संबंध स्थापित होंगे। राजपक्ष के हितकर होने से मान-सम्मान और धन लाभ की प्राप्ति होगी।

इस सप्ताह जहां घर में छोटे भाई-बहनों से अपेक्षित सुख, सहयोग और समर्थन मिलेगा तो वहीं कार्यक्षेत्र में सीनियर आप पर पूरी तरह से मेहरबान नजर आएंगे। इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा पद या अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों के प्रभाव में वृद्धि होगी। यदि आप रोजी-रोजगार की तलाश में हैं तो सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको इसके लिए अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

इस दौरान कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास और निकटता बढ़ेगी। परिजन आपके प्रेम को स्वीकार करते हुए विवाह के लिए स्वीकृति प्रदान कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।

उपाय: प्रतिदिन शिव परिवार की पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed