फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल (07 से 13 सितंबर तक): जानें क्या कहते हैं इस हफ्ते आपके ग्रह-नक्षत्र

Mon, 07 Sep 2020 09:53 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 07 Sep 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
Weekly Horoscope 07 September to 13 September 2020 know prediction of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल (07 से 13 सितंबर तक) - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि- सप्ताह का आरंभ सुखद परिणामों वाला रहेगा कोई भी दिन अशुभ नहीं है। कार्य व्यापार में उन्नति तथा सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों से भी मधुर संबंध बनाए रखें। किसी भी तरह का नया आरम्भ करना हो या अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो अवसर अनुकूल है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। सप्ताह के मध्य पारिवारिक कलह के कारण मानसिक अशांति हो सकती है इसे बढ़ने ना दें।

Weekly Horoscope 07 September to 13 September 2020 know prediction of all zodiac signs
वृषभ राशि

वृषभ राशि- सप्ताह का आरंभ सुखद यात्राओं के साथ होगा किंतु, वाहन सावधानी से चलाएं दुर्घटना से बचें। किसी मित्र अथवा संबंधी से आकस्मिक शुभ समाचार भी प्राप्त होने के योग। स्वास्थ्य विशेष करके बाई आंख का ध्यान रखें। सप्ताह के मध्य ग्रह गोचर में आया सुधार कई अप्रत्याशित परिणाम आपके पक्ष में लाएगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रतिष्ठानों से कोई कार्य निकलवाना हो तो अवसर अनुकूल रहेगा। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करें। सप्ताहांत मकान वाहन के क्रय का योग। 7 तारीख को रहें जरा बचके।

Weekly Horoscope 07 September to 13 September 2020 know prediction of all zodiac signs
मिथुन

मिथुन राशि- संपूर्ण सप्ताह आपके लिए अच्छी सफलता और सुखद अनुभूति लेकर आया हुआ है सप्ताह के सभी दिन शुभ रहेंगे। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाह रहे हों तो उसमें विलंब न करें। आय के साधन बढ़ेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलाने के संकेत। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं भाइयों से सहयोग मिलेगा। संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, प्रेम विवाह भी करना चाहें तो निर्णय लें, सफल रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Horoscope 07 September to 13 September 2020 know prediction of all zodiac signs
कर्क राशि

कर्क राशि- सप्ताह के आरंभ से ही मान-सम्मान की वृद्धि होगी समाज में पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना बेहतर रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना अथवा विदेशी नागरिकता के लिए प्रयास करना भी सफल हो सकता है सही समय है निर्णय लें। परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं अधिकारियों से सहयोग की उम्मीद। सप्ताह के मध्य में ग्रह गोचर और अनुकूल रहेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता और संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। 12 तारीख को रहें जरा बचके।

विज्ञापन
Weekly Horoscope 07 September to 13 September 2020 know prediction of all zodiac signs
राशि

सिंह राशि- संपूर्ण सप्ताह आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है कोई भी दिन अशुभ नहीं है इसलिए आपके लिए अपने आपको साबित करने का सबसे सुनहरा अवसर है। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे दान-पुण्य भी करेंगे जिसके फलस्वरूप सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। साहस पराक्रम की वृद्धि होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। चुनाव संबंधी निर्णय लेना सुखद रहेगा। यात्रा देशाटन का पूर्ण सुख मिलेगा। विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना अति उत्तम रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed