फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saptahik Rashifal (06-12 October): मकर समेत इन राशियों के लिए गुडलक लाया है ये सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Fri, 03 Oct 2025 12:23 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 03 Oct 2025 12:23 PM IST
सार

06 to 12 October 2025: नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सप्ताह? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।

विज्ञापन
Weekly Horoscope 06 to 12 October 2025 Saptahik Rashifal Mesh Tula Kumbh In Hindi
साप्ताहिक राशिफल 06 से 12 अक्तूबर 2025 - फोटो : Amar Ujala

Weekly Horoscope (06 to 12 October 2025:): अक्तूबर माह का यह सप्ताह खास रहने वाला है। इस सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की चाल से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है, वहीं कुछ राशियों के लिए सावधानी और सतर्कता की आवश्यकता रहेगी। यह समय बदलाव और नए अवसर लेकर आएगा, जिससे आपकी जिंदगी के कई पहलुओं में प्रभाव देखने को मिलेगा। इस सप्ताह आपको अपने कार्यों में नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ना होगा, लेकिन कुछ राशियों को अनावश्यक विवादों और उलझनों से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मामले, स्वास्थ्य, और संबंधों में संतुलन बनाना इस समय बेहद महत्वपूर्ण होगा।


October Grah Gochar 2025: अक्तूबर में होगी ग्रहों की उथल-पुथल, मंगल, बुथ, गुरु, शुक्र और सूर्य सभी बदलेंगे चाल
Monthly Horoscope October: अक्तूबर में कन्या और धनु राशि वालों के बदलेंगे दिन, यहां पढ़ें पूरा मासिक राशिफल
इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के लिए शुभ संदेश लेकर आएगी, जिससे वे अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सफल रहेंगे। वहीं कुछ राशियों को धैर्य और समझदारी से काम लेकर सावधानी बरतनी होगी, ताकि अनचाही समस्याओं से बचा जा सके। आइए, विस्तार से जानते हैं इस सप्ताह आपकी राशि पर ग्रहों का क्या प्रभाव पड़ेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा, ताकि आप अपने जीवन में आने वाले उतार-चढ़ावों को समझदारी से संभाल सकें।

Weekly Horoscope 06 to 12 October 2025 Saptahik Rashifal Mesh Tula Kumbh In Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कोई भी कार्य बहुत सूझबूझ के साथ समय पर करने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह आपको आलस्य और अभिमान दोनों से बचना होगा। सप्ताह की शुरुआत में सेहत को लेकर सावधान रहें। मौसमी बीमारी और कार्यक्षेत्र में हुए अचानक से बड़े बदलाव आपकी चिंता और परेशानी का कारण बन सकते हैं। इस दौरान कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके कार्यों में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। कुल मिलाकर सप्ताह के पूर्वार्ध में कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में ट्रांसफर आदि के योग बन रहे हैं। उच्चाधिकारियों से समय बेहतर बनाने का प्रयास करें। इस दौरान परिश्रम और प्रयासों का प्रतिफल नहीं मिलने से आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है।

मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह वाहन चलाते समय सावधानी अपेक्षित है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कागजी और सरकारी काम समय से निपटाना चाहिए अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी यह समय थोड़ा प्रतिकूल कहा जाएगा। पारिवारिक शांति भंग होने के योग बन रहे हैं। ऐसे में स्वजनों की छोटी-मोटी बातों को तूल न दें और धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें। सप्ताह की शुरुआत से ही धन का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में ॐ हं हनुमते नमः: मंत्र का एक माला जप अवश्य करें।

Weekly Horoscope 06 to 12 October 2025 Saptahik Rashifal Mesh Tula Kumbh In Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह यदि आप अपने कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करते हैं तो आपको अपेक्षा से अधिक सफलता और लाभ की प्राप्ति हो सकती है तो वहीं लापरवाही करने पर नुकसान की भी आशंका बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत शुभता लिए कही जाएगी। इस दौरान आपकी रोजी-रोजगार से जुड़ी समस्याओं में कमी आ सकती है। वृषभ राशि के जातकों के इस सप्ताह बात से काम बनेंगे और बात से बिगड़ेंगे भी। ऐसे में आप अपनी वाणी और व्यवहार में संयम रखें अन्यथा अनावश्यक विवाद हो सकते हैं। अनावश्यक खर्चों में वृद्धि के कारण अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

सप्ताह के मध्य में अचानक से कुछ एक बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसके कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान संतान से जुड़ी कोई समस्या भी आपकी चिंता का कारण बन सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान सचेत रहने की जरूरत रहेगी। धन का लेनदेन और कारोबारी डील बेहद सावधानी के साथ करें। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में भी जीवनसाथी से सुख-सहयोग प्राप्त होगा। परीक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम का पूरा फल मिलेगा।

उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Horoscope 06 to 12 October 2025 Saptahik Rashifal Mesh Tula Kumbh In Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सेहत और संबंध दोनों की ही दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी आत्मीय व्यक्ति के साथ वाद-विवाद हो जाने के कारण मन खिन्न रहेगा। इस दौरान सेहत को लेकर आपको अधिक सावधान रहने की जरूरत रहेगी। मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के दोबारा उभरने का खतरा बना रहेगा।

मिथुन राशि के जातकों को पूरे सप्ताह सावधानी के साथ काम करने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो जोखिमपूर्ण निवेश और कार्यों से बचें। बाजार में अपनी साख को बेहतर बनाए रखने के लिए इस सप्ताह आपको अधिक परिश्रम और प्रयास करने पड़ेंगे। नौकरीपेशा वर्ग के लिए समय मध्यम फलप्रद बना हुआ है, ऐसे में इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें।

सप्ताह के उत्तरार्ध में कार्यालय में आपको तनाव झेलना पड़ सकता है। अचानक से कामकाज में बदलाव हो सकते हैं। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें।

उपाय: प्रतिदिन गणपति की पूजा एवं गणेश चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
Weekly Horoscope 06 to 12 October 2025 Saptahik Rashifal Mesh Tula Kumbh In Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत बेहद शुभ रहने वाली है। इस दौरान आपके सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का साथ और समर्थन मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में संतान पक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। यह समय नौकरीपेशा वर्ग के लिए उत्तम बना हुआ है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपको सीनियर और जूनियर दोनों से मनचाहा सहयोग मिलेगा। नौकरी में उपलब्धि और पदोन्नति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याओं का समाधान निकलेगा।

व्यवसाय से जुड़े लोगों को बिजनेस से जुड़ी कोई डील या फिर किसी योजना आदि में निवेश करने के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध का समय चुनना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए अपनी वाणी तथा व्यवहार पर नियंत्रण रखना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी से विवाद होने की आशंका है। इस दौरान छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें तथा कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें।

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और शिव चालीसा का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed