Weekly Rashifal: इन पांच राशि वालों को मिलेगा इस सप्ताह भाग्य का भरपूर साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Weekly Horoscope: नए साल का पहला पूर्ण सप्ताह 5 जनवरी से शुरू होकर 11 जनवरी तक चलेगा। नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सप्ताह? आइए जानते हैं चंद्र राशि के आधार पर सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल।
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ, शांति और लाभ का कारक साबित होगा। इस सप्ताह आपको कामकाज में अप्रत्याशित सफलता प्राप्त होगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा नये संपर्कों और लाभ को बढ़ाने वाली साबित होगी। इस सप्ताह इष्ट मित्रों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे। यदि बीते सप्ताह कारोबार में कुछ मंदी का सामना करना पड़ा था इस सप्ताह बाजार में आई तेजी सभी घाटे को कवर करते मनचाहे लाभ की प्राप्ति करवाएगी।
नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे। कुल मिलाकर इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। सप्ताह के मध्य में भूमि-भवन से जुड़े विवाद किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से सुलझ जाएंगे। इस दौरान पारिवारिक सुख संतोष में वृद्धि होगी। भौतिक सुख संसाधनों की वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के किसी प्रिय सदस्य की सफलता से घर में हर्ष का माहौल रहेगा। छात्र वर्ग को उनकी परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाकर चालीसा का सात बार पाठ करें।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा आपाधापी भरा रहने वाला है। आपको आर्थिक लाभ या फिर कोर्ट-कचहरी से जुड़े कार्यों के लिए अधिक भागदौड़ करीन पड़ सकती है। वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह कागज से संबंधी काम बेहद सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप किसी भूमि-भवन या कारोबार में धन लगाने की सोच रहे हैं तो ऐसा बेहद सावधानी और सूझबूझ से करें। इस विषय में निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें।
सप्ताह के मध्य में सोचे हुए कार्यों में विलंब होने पर मन थोड़ा हताश और निराश रहेगा। इस दौरान आपको अपने आत्मविश्वास को कम न होने दें। सप्ताह के उत्तरार्ध व्यवसाय में मंदी और आय के मुकाबले खर्च की अधिकता आपकी चिंता को बढ़ा सकती है। वृषभ राशि के जातकों को अपने रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखना होगा। भूलकर भी किसी का अपमान न करें और न ही किसी को कटु वचन कहें। घर और बाहर दोनों जगह लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल न देकर अपने लक्ष्य पर फोकस करना उचित रहेगा। सगे भाई-बहनों के साथ परस्पर मिलजुल कर रहने से कार्य बनेंगे।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को जल देकर सूर्याष्टकं का पाठ करें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर-कारोबार में तरक्की के नये द्वार खोलने का काम करेगा। यदि आप लंबे समय से अपनी नौकरी में बदलाव या फिर व्यवसाय में विस्तार की योजना बना रहे थे आपकी यह ख्वाहिश इस सप्ताह पूरी हो सकती है। इस सप्ताह किसी पुरानी संपत्ति से जुड़ा विवाद दूर हो सकता है। भूमि-भवन का सुख आपको प्राप्त होगा। छात्र वर्ग के लिए सप्ताह का पूर्वार्ध अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता मिल सकती है। उच्च शिक्षा की दिशा में किये गये प्रयास सफल होंगे।
सप्ताह के मध्य में आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति श्रद्धा और विश्वास में वृद्धि होगी। व्यवसाय में उन्नति होगी। आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपकी वाणी की मधुरता और व्यवहार से लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। किसी के साथ हाल में ही मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है। पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। पूरे सप्ताह माता-पिता का व्यवहार आपके प्रति सहयोगात्मक रहेगा। आपकी समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और गुरुवार के दिन चने की दाल और गुड़ का दान करें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों को यह सप्ताह मिलाजुले फल देने वाला रहेगा। इस सप्ताह आपको अपनी उर्जा, समय और धन का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा, अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह का पूर्वार्ध अत्यधिक खर्चीला रहने वाला है। इस दौरान अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकती है। आप अपनी घर की मरम्मत से लेकर साज-सज्जा और सुख-सुविधा से जुड़े सामान पर बड़ी रकम खर्च कर सकते हैं। आमदनी कम और खर्चा ज्यादा आपका तनाव और चिंता को बढ़ाने का काम करेगा।
इस सप्ताह घर हो या बाहर किसी से अत्यधिक अपेक्षा न रखें अन्यथा समय पर सहयोग न मिलने पर मानसिक पीड़ा मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर के साथ तर्क-वितर्क करने से बचना चाहिए। छात्र वर्ग की इस सप्ताह पढ़ाई-लिखाई बाधित हो सकती है। इस सप्ताह उनका मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। प्रेम प्रसंग में कुछ परेशानी आ सकती है। लव पार्टनर के साथ व्यवहार अधिक तालमेल नहीं रहेगा। किसी बात को लेकर खटपट होने की आशंका है। संतान पक्ष से जुड़ी कोई समस्या चिंता का कारण बनेगी। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के मध्य कुछ मतभेद रहेंगे।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।