Weekly Horoscope (01-07 September): सितंबर का पहला सप्ताह कुछ खास राशियों के लिए सौगात लेकर आ रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो इस सप्ताह चंद्रमा पर बृहस्पति की शुभ दृष्टि पड़ रही है, जिससे धन लक्ष्मी योग का निर्माण होगा। वैदिक ज्योतिष में इसे बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि यह योग न केवल आर्थिक स्थिति को मजबूत करता है, बल्कि जीवन में खुशियों, सम्मान और समृद्धि का भी मार्ग खोलता है। इस प्रभावशाली योग का सबसे ज़्यादा लाभ मेष, मिथुन समेत 5 राशियों को मिलने के संकेत हैं। ऐसे में यदि आप भी उन भाग्यशाली राशियों में शामिल हैं, तो यह सप्ताह आपके लिए तरक्की, समृद्धि और सफलता का संदेश लेकर आया है। जानिए कौन सी हैं वो लकी राशियाँ और क्या कहता है आपका साप्ताहिक राशिफल।
Saptahik Rashifal (01- 07 September): इस सप्ताह मेष समेत पांच राशियों को मिलेगा लाभ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Saptahik Rashifal 01- 07 September 2025: नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।
मेष राशि
तत्व: अग्नि
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: ऊर्जा से भरपूर, साहसी, पहल करने वाला, कभी-कभी आवेगी।
साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह मेष राशि वालों को जल्दबाजी से बचना होगा क्योंकि अधूरी या जल्दी में की गई कोशिशें उलझन में बदल सकती हैं। सप्ताह के दूसरे भाग में स्थितियाँ बेहतर होंगी, इसलिए महत्वपूर्ण फैसले और योजनाएं उस समय लेना बेहतर रहेगा। अपनी ऊर्जा, समय और आर्थिक संसाधनों का सही उपयोग करें ताकि मुश्किलें खुद-ब-खुद हल हो जाएं। किसी भी दबाव में आकर निर्णय न लें और अगर जरूरी हो तो ‘न’ कहना भी सीखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर मौसमी बीमारियों से बचाव करें। नौकरीपेशा जातकों को सप्ताह की शुरुआत में विरोधियों से सावधान रहना होगा, लेकिन अंत तक परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। पढ़ाई कर रहे छात्रों को आलस्य से बचकर मेहनत करनी होगी। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में हनुमान चालीसा सात बार पढ़ें।
तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: स्थिर, धैर्यवान, मेहनती, व्यावहारिक।
साप्ताहिक राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह योजनाबद्ध मेहनत का फल लेकर आएगा। यदि आप अपनी ऊर्जा और समय का सही इस्तेमाल करें तो करियर और व्यापार में अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है। नए कार्य या जिम्मेदारियां मिलें तो उन्हें पूरी लगन से निभाएं। स्वास्थ्य और सौभाग्य दोनों आपका साथ देंगे। रिश्तों में मिठास बनाए रखें, किसी के मज़ाक में उपहास करने से बचें अन्यथा पुराने रिश्तों में दरार आ सकती है। दूसरों पर ज्यादा भरोसा करने के बजाय आत्मनिर्भर बनने की कोशिश करें। व्यापार में पैसों के लेन-देन को लेकर सावधानी बरतें और कागजी कामकाज सही रखें। व्यस्तता के बीच जीवनसाथी के लिए भी समय निकालना जरूरी होगा।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा करें और श्री सूक्त का पाठ करें।
मिथुन राशि
तत्व: वायु
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: बुद्धिमान, संवादकुशल, जिज्ञासु, बहुमुखी प्रतिभा वाले।
साप्ताहिक राशिफल
मिथुन राशि वालों का मन इस सप्ताह कुछ तनाव और बेचैनी महसूस कर सकता है। कार्यक्षेत्र में दबाव रहेगा और सहयोग की कमी खटक सकती है। इसलिए इस समय अपने करियर या व्यवसाय के बारे में ठोस निर्णय लेने से बचें। अपनी योजनाओं या समस्याओं को ज्यादा लोगों के सामने न रखें, क्योंकि उनका गलत फायदा उठाया जा सकता है। व्यापार में फंसे हुए धन को निकालना मुश्किल हो सकता है। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। भूमि, भवन या वाहन खरीदने से पहले सलाह जरूर लें। जीवनसाथी या प्रेमी की मदद आपको परेशानियों में सहारा देगी। घरेलू महिलाएं धार्मिक कार्यों में रहींगी।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी की सेवा करें और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
कर्क राशि
तत्व: जल
स्वामी ग्रह: चंद्र
स्वभाव: भावुक, संवेदनशील, परिवारप्रिय, सुरक्षात्मक।
साप्ताहिक राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देगा। मेहनत में कमी न करें, क्योंकि मेहनत से सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में संयम और सहयोग से काम करें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, चोट या पुरानी बीमारी उभर सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पिता के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है, इसलिए बातचीत से समाधान खोजें। आर्थिक फैसले सप्ताह के पहले भाग में करें और व्यापारिक डील के लिए सलाह जरूर लें। प्रेम प्रसंग में जल्दबाजी से बचें। पारिवारिक सुख के लिए यह समय मध्यम फलदायी रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा करें और शिव चालीसा का पाठ करें।