फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucky Rashiyan: सितंबर के पहले सप्ताह में इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, व्यापार और निवेश में होगा धन लाभ

Mon, 01 Sep 2025 11:53 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 01 Sep 2025 11:53 AM IST
सार

Weekly Luckiest Zodiac Sign 1 to 7 September 2025: 1 सितंबर 2025, सोमवार से इस माह के नए सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। हफ्ते के प्रारंभ में ही बुधादित्य योग का संयोग बना हुआ है। 

विज्ञापन
Weekly Horoscope September 1st Week Lucky Predictions for These 3 Zodiac Signs
Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

Weekly Luckiest Zodiac Sign 1 to 7 September 2025: 1 सितंबर 2025, सोमवार से इस माह के नए सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। हफ्ते के प्रारंभ में ही बुधादित्य योग का संयोग बना हुआ है। दरअसल, सूर्य और बुध दोनों सिंह राशि में विराजमान है, जिसके प्रभाव से बुधादित्य योग बन रहा है। इसके अलावा मन के कारक चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहे हैं, जिस पर गुरु की दृष्टि होने से धनलक्ष्मी योग का प्रभाव बना हुआ है। वहीं शुक्र कर्क और शनि मीन में राशि में मौजूद है। ऐसे में ग्रहों के शुभ प्रभाव से इस सप्ताह कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। इन जातकों को करियर-कारोबार में मनचाहा मुनाफा और रिश्तों में मधुरता दिखाई दे सकती हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं।

Trending Videos
Weekly Horoscope September 1st Week Lucky Predictions for These 3 Zodiac Signs
यह सप्ताह मेष राशि वालों के लिए व्यापार के नए अवसर लेकर आया है। - फोटो : amar ujala

मेष राशि

यह सप्ताह मेष राशि वालों के लिए व्यापार के नए अवसर लेकर आया है। आप बिजनेस के लिए जो भी नई योजनाएं बना रहे थे, उन्हें गति मिलेगी। किसी यात्रा पर जाएंगे, जो आपके लिए सुखद एवं नए संपर्कों को बढ़ाने वाली रहेगी। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल भी बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ मिलजुल कर काम करने से आपका विश्वास और मजबूत होगा और आपको उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता भी प्राप्त होगी। इस दौरान आपकी सामाजिक कार्यों में भागीदारी भी बढ़ेगी। आपको अपने दोस्तों और शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा।

Palmistry: हथेली पर कहां होती है भाग्य और धन रेखा, इस तरह से बनने पर व्यक्ति बनता है धनवान

Weekly Horoscope September 1st Week Lucky Predictions for These 3 Zodiac Signs
मिथुन राशि वालों के लिए समय लाभकारी रहेगा। यह समय आपके करियर में प्रगति और रिश्तों में मजबूती लेकर आया है। - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए समय लाभकारी रहेगा। यह समय आपके करियर में प्रगति और रिश्तों में मजबूती लेकर आया है। मनचाहे कॉलेज में दाखिला लेने वाले छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यवसायियों के लिए यह समय विशेष लाभदायक रहेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ या कोई पुराना अटका हुआ संपत्ति विवाद आपके पक्ष में आएगा। वाहन सुख इस सप्ताह प्राप्त होगा। निवेश से बड़ी राशि में धन प्राप्त होगा, जिससे भौतिक सुख से जुड़ी वस्तुएं आप खरीदेंगे।

Forehead Personality: माथे की बनावट बताती है आपके बारे में कई खास बातें, जानें कैसा है आपका व्यक्तित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Horoscope September 1st Week Lucky Predictions for These 3 Zodiac Signs
सिंह राशि वालों को प्रेम जीवन में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। ससुराल पक्ष से चल रहा विवाद हल होगा। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि 
सिंह राशि वालों को प्रेम जीवन में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। ससुराल पक्ष से चल रहा विवाद हल होगा। पारिवारिक सुख की आपको प्राप्ति होगी। विदेश यात्रा पर जाएंगे, जो सुखद एवं नए संबंधों का विस्तार करने वाली रहेगी। आपको अचानक कहीं से बड़ी धनराशि प्राप्त हो सकती है।  सत्ता-सरकार से जुड़े मामले हल होंगे। वित्तीय स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। बिजनेस को लेकर किए गए प्रयास आपके सफल होंगे। इस दौरान छात्रों को भी पढ़ाई में सफलता हाथ लगेगी। कला को निखारने का अवसर आपको प्राप्त होगा।

September Monthly Horoscope 2025: सितंबर में किसकी बदलेगी किस्मत, किसे होगा धन लाभ, पढ़ें मासिक राशिफल

 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed