फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल (22 से 28 अप्रैल) : जानें धन, व्यवसाय और नौकरी के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

Sun, 21 Apr 2019 12:32 PM IST
R K Shridhar आर के श्रीधर
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
weekly financial and business horoscope predictions from 22nd April to 28th April 2019
सोमवार को शाम  5:53 बजे एक बार फिर गुरु का राशि परिवर्तन होने जा रहा है, वक्री गति करते हुए गुरु महाराज वृश्चिक में आ जायेंगे। ये तो सर्वसुलभ बात है कि वक्री गति के कारण लगभग हर राशि वालों को कुछ न कुछ दिक्कत जरुर होगी। सर्वाधिक प्रभाव राजनीति और राज्य सम्बन्धी अन्य मामलों पर पड़ेगा। सोचने- समझने की शक्ति भी प्रभावित होती है और जल्दबाजी में कुछ ना कुछ गलत हो सकता है। पैसों के लेनदेन और किसी नए कार्य को आरंभ करने के पहले ठोक-बजा कर देख लें। जानबूझकर दूसरों के अहित सम्बन्धी किसी कार्य को हाथ में ना लें। धनु में शनि-केतु की युति होने के कारण थोड़े कष्टों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। यदि उधेड़बुन की स्थिति बनती हो तो थोडा विराम लें और पुनः सोच-विचार कर आगे बढ़ें।


इस सप्ताह जहाँ सूर्य और शुक्र उच्च का होकर भ्रमण कर रहे हैं, वहीं बुध और चन्द्रमा नीच का होकर गोचर कर रहे हैं। मंगल वृषभ राशि से भ्रमण कर रहे हैं और राहू मिथुन राशि में हैं। किसी भी योजना के असफल होने से या मनोनुकूल धनागमन ना होने से निराश ना हों। अगर हम परिस्थितियों को सकारात्मक सोच के साथ ग्रहण करते हैं तो हमारे कष्टों में कमी हो जाती है। भौतिकवादी परिवेश में भी जीवन मूल्यों के प्रति आग्रह रखने से नकारात्मक सोच से उबरना आसन रहता है। ऐसे में देखते हैं वर्तमान गोचर विभिन्न राशियों पर क्या डालते हैं
 
weekly financial and business horoscope predictions from 22nd April to 28th April 2019
राशि

मेष राशिफल
राशिस्वामी मंगल धनभाव से गोचर कर रहे हैं। धनभाव के स्वामी शुक्र उच्च का होकर व्यय भाव में नीच के बुध के साथ युति में हैं। लाभ भाव के स्वामी शनि, केतु के साथ भाग्य भाव में युति से हैं। गुरु व्यय तथा भाग्य का स्वामी होकर अष्टम स्थान में विचरण कर रहा है अष्टम स्थान से धन भाव पर गुरु की दृष्टि होने से धन लाभ होने की सम्भावना है। किसी नए व्यवसाय या वर्तमान व्यवसाय के विस्तारीकरण की योजना बना सकते हैं। अकस्मात धनलाभ की भी सम्भावना बन रही है। लेकिन निवेश के लिए ये समय ठीक नहीं है। आर्थिक अनुशासन को लेकर बहुत सजग रहना पड़ेगा। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी निराशाजनक रह सकती है।

चन्द्र नीच का होकर अष्टम से गोचर कर रहे हैं, इसलिए आनन-फानन में कोई आर्थिक निर्णय लेने से हानि होगी। मानसिक स्थिरता बनाये रखनी होगी। विदेशों से व्यापार करने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। सुख-सुविधाओं की चाहत मेंस विलासिता सम्बन्धी कुछ खरीदारी भी हो सकती है। लम्बी दूरी की यात्रा लाभदायक रहेगी। राशि में सूर्य के विअराज्मन होने से आपका साहस बना रहेगा, लेकिन वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। कार्यस्थल पर किसी से व्यर्थ में ना उलझें। अपने को सही और सच्चा साबित करने के अहंकार से बचना चाहिए।

weekly financial and business horoscope predictions from 22nd April to 28th April 2019
राशि

वृषभ राशिफल
आपका राशिस्वामी शुक्र उच्च का होकर नीच के बुध के साथ लाभ भाव में युति बना रहे हैं। मंगल आपकी राशि में विराजमान हैं। लाभेश गुरु महाराज सप्तम भाव में वक्री होकर गोचर कर रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत में ही कोई सुखद समाचार आपके उत्साह को बढ़ाएगा। आपकी इच्छा, महत्वाकांक्षा पूरी होगी। भागीदारी में वाणिज्य-व्यापार करने वालों के लिए उत्तम समय है। जबर्दस्त सामंजस्य बनेगा, जिससे आय के मार्ग प्रशस्त होंगे। शारीरिक और मानसिक उर्जा भरपूर होगी, जिससे आप मेहनत करने में पीछे नहीं हटेंगे। प्रयासों से सफलता मिलनी सुनिश्चित है। व्यापारी वर्ग नई-नई योजनाओं पर विचार और अमल दोनों करने में सक्षम होंगे।

आय के नवीन मार्ग खुलेंगे, जिससे यथायोग्य धनलाभ भी होगा। सप्ताह मध्य में वित्तीय आय में थोड़ी कमी महसूस होगी इसलिए सोच-समझ कर निर्णय लेना अच्छा रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में भी रूचि ले सकते हैं। धार्मिक रुचियाँऔर गतिविधियां बढेंगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी निकटता बढ़ सकती है, जो आपको सकारात्मक सहयोग दे सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय उत्तम है। लेकिन उच्चाधिकारियों से बनाकर रखना आपकी जिम्मेदारी हो जाती है। यात्रायें लाभदायक रहेंगी। शोध, अनुसन्धान आदि से जुड़े लोगों को इस समय काफी अच्छी
सफलता मिलेगी। आप अपने विनम्र और सहनशील स्वभाव के कारण कार्यों में निरंतरता बनाये रख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly financial and business horoscope predictions from 22nd April to 28th April 2019
मिथुन
मिथुन राशिफल
आपका राशिस्वामी बुध कर्मभाव में नीच का होकर विराजमान हैं, जहां शुक्र भी उच्च का होकर गोचर में हैं। धनेश चन्द्रमा आपके षष्टम भाव से अष्टम भाव तक गोचर करेंगे। राहू आपकी राशि में ही उपस्थित हैं। लाभेश मंगल व्ययभाव में हैं। इस सप्ताह कठिन मेहनत से ही सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए ये सप्ताह अच्छा है। उच्चाधिकारियों से मधुर सम्बन्ध बनेंगे। पदोन्नति तथा अन्य आर्थिक लाभ भी मिल सकते हैं। जो आर्थिक लाभ के लिए नौकरी बदलना चाहते हैं, उन्हें पहले वर्तमान कार्यस्थल पर ही बात करनी चाहिए।जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उन्हें छवि निर्माण में सावधानी रखनी चाहिए। वाणिज्य-व्यापार वाले अपनी एकाग्रता और रचनात्मकता से परिस्थितियों को लाभदायक बना सकेंगे।

सप्ताह की शुरुआत में बहुत संभावनाएं नहीं दिखेंगी। कुछ अनावश्यक खर्चे भी होंगे जो आपको मानसिक चिंता देंगे। जो भी हो, आपके कार्यक्षेत्र में निरंतर सुधार और प्रगति होगी। यदि आप बैंक आदि से ऋण लेने के लिए प्रयासरत हैं तो सप्ताह मध्य तक आपको सफलता मिल जाएगी। आपको अधीनस्थ कर्मचारियों का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। जो सरकारी कार्य रुके हुए थे, वे अभी पूर्ण होंगे। अभी अनावश्यक और विलासिता सम्बन्धी खर्चों से बचें। जहाँ तक संभव हो, नगदी पास में रखें। लोभवश कहीं निवेश ना करें।
विज्ञापन
weekly financial and business horoscope predictions from 22nd April to 28th April 2019
राशि

कर्क राशिफल
सोमवार को राशिस्वामी चन्द्रमा पंचम भाव में हैं और सप्ताहांत में अष्टम भाव से गोचर करेंगे। धनभाव के स्वामी सूर्य कर्मभाव में उच्च का होकर विराजमान हैं। लाभ भाव के स्वामी शुक्र उच्च का होकर नवम भाव में नीच के बुध के साथ विराजमान है। इस सप्ताह बुद्धि-कौशल के सहारे सफलता की संभावनाएं बन रही हैं। लेकिन जो योजनायें पहले से विचाराधीन हैं, उसपर अब भी निर्णय लेने में देरी होगी। फलस्वरूप आपके लाभ में कमी हो सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने और वार्तालाप में मधुरता रखने से आप अपनी समस्याएं हल करने में सफल होंगे। हालाँकि विभिन्न कारणों से जोश और उत्साह में थोड़ी कमी दिखेगी, लेकिन व्यवसायिक लक्ष्य प्राप्ति में आपको सफलता मिल जाएगी। धन संग्रह भी हो सकेगा।

मीडियाकर्मियों को सफलता मिलेगी, लेकिन सतर्कता बराबर रखनी होगी। राजनीति वालों का यश की प्राप्ति होगी। सरकारी क्षेत्र से जुड़कर काम करने वाले व्यापारियों को सफलता मिलेगी। शेयर मार्किट में निवेश करने में सावधानी रखनी होगी। व्यावसायिक कार्यों की पूर्ती में या अन्य उधेड़बुन में आप शुभचिंतकों की सलाह ले सकते हैं। यदि आप अपने संसाधनों का कुशलता के साथ प्रयोग करते हैं तो लम्बे समय के लिए लाभ की स्थिति बन सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार ही कार्य- सूची को वरीयता दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed