वैदिक ज्योतिष में ग्रहों और राशियों के परस्पर संबंध से कई तरह के राजयोगों का निर्माण होता है। ज्योतिष में पंच महापुरुष राजयोगों के बारे में विस्तार से बताया गया है। पंच महापुरुष योग में एक मालव्य राजयोग का वर्णन मिलता है। यह राजयोग सुख, वैभव और संपन्नता दिलाने वाले ग्रह शुक्र ग्रह के कारण बनता है। 19 मई को शुक्र ग्रह अपनी स्वयं की राशि में गोचर करने वाले हैं जिसकी वजह से मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मालव्य राजयोग को बहुत ही अच्छा योग माना गया है। मालव्य राजयोग के निर्माण से कुछ राशि वालों के लिए आने वाला समय बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। जिन जातकों की कुंडली में यह मालव्य राजयोग बनेगा उनके जीवन में खुशियां ही खुशियां बिखरने वाली हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां।
मालव्य राजयोग बनने से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, धन लाभ और अधूरे काम होंगे पूरे
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 01 May 2024 04:45 PM IST
सार
19 मई को शुक्र ग्रह अपनी स्वयं की राशि में गोचर करने वाले हैं जिसकी वजह से मालव्य राजयोग का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन