फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jupiter Transit 2024: देवताओं के गुरु और शुभ ग्रह बृहस्पति का वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Wed, 01 May 2024 02:55 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 01 May 2024 02:55 PM IST
विज्ञापन
Jupiter Transit in Taurus impact on all 12 zodiac signs on guru gochar
गुरु का वृषभ राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला
आज यानी 01 मई से देवताओं के गुरु बृहस्पति आने वाले 13 महीनों तक वृषभ राशि में रहेंगे। गुरु बृहस्पति मेष राशि में करीब एक वर्ष तक रहने के बाद अब वृषभ राशि में प्रवेश कर गए हैं। ऐसे में गुरु बृहस्पति मई 2025 तक शुक्र की राशि वृषभ राशि में रहेंगे। आपको बता दें कि वृषभ राशि के स्वामी दैत्यों के गुरु शुक्राचार्य होते हैं। शुक्र और गुरु आपस में सम का भाव रखते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक देवगुरु बृहस्पति संतान, धर्म, वैवाहिक जीवन, तरक्की और सुख के कारक ग्रह माने गए हैं। आइए जानते हैं गुरु के एक साल तक वृषभ राशि में रहने के कारण सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर कैसा प्रभाव पड़ेगा। इसका ज्योतिषीय करते हैं।
Jupiter Transit in Taurus impact on all 12 zodiac signs on guru gochar
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपके दूसरे भाव में हुआ। आपके लिए देवगुरु बृहस्पति भाग्य स्थान और द्वादश स्थान के स्वामी हैं। आपके भाग्य का सहयोग आपको प्राप्त होगा। इसके अलावा आपकी पैतृक संपत्ति में बढ़ोतरी के योग आने वाले समय में बनेंगे। आप जहां नौकरी करते हैं वहां आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। उसके अलावा आपको प्रमोशन भी दिया जा सकता है। अगर आप नई नौकरी ढूंढ रहे हैं तो भी आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। 
Jupiter Transit in Taurus impact on all 12 zodiac signs on guru gochar
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
देवगुरु बृहस्पति का गोचर 01 मई से आपके पहले भाव में हुआ है। आपके लिए देवगुरु बृहस्पति अष्टम और लाभ स्थान के स्वामी हैं। देवगुरु बृहस्पति का गोचर वृषभ राशि के जातकों की सभी इच्छाओं को पूरा करने वाला होगा। लाभ प्राप्त करने के संकेत हैं। सुखद समाचार प्राप्त होंगे। आपके वैवाहिक जीवन में आपको अत्यधिक सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। आपका भाग्य उत्तम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jupiter Transit in Taurus impact on all 12 zodiac signs on guru gochar
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के लोगों के लिए गुरु का गोचर 12वें भाव में हुआ है।  मिथुन राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति सप्तम और दशम भाव के स्वामी हैं। देवगुरु बृहस्पति के इस गोचर से मिथुन राशि के जातकों को अपने कार्य स्थल पर कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। धन की कमी से भी आपको दिक्कत हो सकती है और खर्चों में वृद्धि हो जाएगी जिसके कारण आपको आने वाले समय में कुछ आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
Jupiter Transit in Taurus impact on all 12 zodiac signs on guru gochar
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपके लाभ स्थान में होने जा रहा है। कर्क राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति छठे और नवम भाव के स्वामी हैं। देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति करने वाला रहने वाला है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ की प्राप्ति होगी। जो लोग काफी समय से आप संतान प्राप्ति की कोशिश कर रहे हैं तो बृहस्पति के इस गोचर के दौरान आपके घर में किसी नन्हे मेहमान का आगमन भी हो सकता है। देवगुरु बृहस्पति के प्रभाव से आपके वैवाहिक जीवन में भी सुख और आनंद की स्थिति बनी रहेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed