फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Venus Transit 2023: 6 अप्रैल से शुक्र देव का वृष राशि में गोचर, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान

Thu, 30 Mar 2023 03:24 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 30 Mar 2023 03:24 PM IST
विज्ञापन
Venus Transit In Taurus 2023 Know These Three Zodiac Signs Will Be Careful Full Details in Hindi
venus transit 2023: शुक्र स्त्री कारक भी है वही सिनेमा और कला जगत में सफलता का कारक भी है। - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष में शुक्र को भौतिक सुख सुविधा का कारक कहा गया है। इस समय शुक्र मेष राशि में गोचर कर रहे हैं और अगले हफ्ते वो वृष राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र के इस गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव होगा लेकिन 3 राशि के जातक ऐसे हैं जिन्हे सावधान रहना है। आइये जानते हैं कि वो 3 राशियां कौन सी है। 


यह भी पढ़ें-
Venus Transit In Taurus 2023 Know These Three Zodiac Signs Will Be Careful Full Details in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर द्वादश भाव यानी व्यय भाव में होगा। इस समय शुक्र का गोचर आपके लिए अनुकूल साबित नहीं होता हुआ दिखाई दे रहा है। इस गोचर के कारण आपके खर्चों में वृद्धि और पारिवारिक तनाव संभव है। इस समय आपको नौकरी में थोड़ी दिक्क़त का सामना करना पड़ सकता है। आप अगर नौकरी बदलने की सोच रहे है तो प्रस्ताव अटक सकता है। इस समय प्रेम से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की सलाह आपको दी जाती है। 
Venus Transit In Taurus 2023 Know These Three Zodiac Signs Will Be Careful Full Details in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र खुद लग्नेश होकर अष्टम भाव में गोचर करेंगे। इस भाव में होने जा रहा शुक्र का गोचर आपको स्वास्थ्य से जुड़े संकट दे सकता है। इस समय आपको अपने व्यापार में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। इस समय पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर भी कुछ चिंताएं सामने आ सकती है। इस समय किसी भी परायी स्त्री के साथ कुछ गलत काम नहीं करें। ऑफिस में महिला सहकर्मी से गुप्त मदद मिलने के योग है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Venus Transit In Taurus 2023 Know These Three Zodiac Signs Will Be Careful Full Details in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र देव का गोचर छठे स्थान में होने जा रहा है। शुक्र का यह गोचर आपको कर्ज से परेशान कर सकता है। किसी स्त्री की मदद करने के लिए आप अपने मित्र से पैसा ले सकते है। इस समय कार्य स्थल पर महिलाओं का सहयोग नहीं मिलने से निराशा रहने वाली है। महिला जातकों के लिए प्रेम विच्छेद का समय हो सकता है। आप अपने संबंधों का लाभ नहीं उठा पाएंगे। इस समय अपने प्रेमी के साथ अधिक वाद विवाद नहीं करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed