फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

24 अप्रैल तक शुक्र के उच्च राशि में रहने से तीन राजयोग का निर्माण, इन राशियों को मिलेंगे अच्छे अवसर

Sun, 07 Apr 2024 04:03 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 07 Apr 2024 04:03 PM IST
विज्ञापन
venus transit in meen till 24 april and make malavya vipreet and laxmi narayan yog
venus transit 2024 - फोटो : अमर उजाला

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह एक समयावधि के दौरान एक से दूसरी राशि में आते हैं। शुक्र ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में सुख, सौंदर्य, संपन्नता और भोगविलास का कारक ग्रह माना गया है। शुक्र 31 मार्च को राशि परिवर्तन करने के साथ अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश कर गए हैं। शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में 24 अप्रैल तक रहेंगे फिर इसके बाद मंगलदेव की राशि मेष में गोचर होंगे। शुक्र के अपनी उच्च राशि में परिवर्तन करने के कई राशियों को इसका अच्छा फायदा मिल रहा है। इसके अलावा शुक्र की राहु के युति बनी हुई है और कई तरह के राजयोगों का निर्माण हुआ है। जैसे लक्ष्मी नारायण योग, विपरीत राजयोग, मालव्य राजयोग का निर्माण हुआ है। एक साथ इतने राजयोगों के निर्माण से कुछ राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा साथ मिल रहा है। आइए जानते हैं शुक्र के राशि परिवर्तन और अपनी उच्च राशि मीन में होने से किसे फायदा हो रहा है। 



Weekly Horoscope (8 To 14 April): यह सप्ताह 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

venus transit in meen till 24 april and make malavya vipreet and laxmi narayan yog
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए आने वाला समय बहुत अच्छा और शानदार रहेगा। मालव्य राजयोग का निर्माण आपकी राशि से कर्म भाव में बनेगा। ऐसे में आपको नौकरी और कारोबार में भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। तरक्की के योग बनेंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। अचानक से धन लाभ भरपूर मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों का नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में अच्छी वृद्धि के योग बन रहे हैं। 
venus transit in meen till 24 april and make malavya vipreet and laxmi narayan yog
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र-राहु की युति भाग्य भाव में होने से इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं और वेतन में वृद्धि भी हो सकती है। व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं। धन लाभ के अचानक से अवसर प्राप्त होंगे। रुके हुए काम जल्द ही अब पूरे होंगे। आपके हाथ कोई बड़ा अवसर हाथ लग सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
venus transit in meen till 24 april and make malavya vipreet and laxmi narayan yog
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
शुक्र-राहु की युति सिंह राशि के जातकों के लिए उनकी कुंडली के दसवें भाव में बन रही है। ऐसे में आपको धन लाभ और भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और संतान सुख की प्राप्ति होगी। व्यापार में उन्नति और कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बन रहे हैं। 
विज्ञापन
venus transit in meen till 24 april and make malavya vipreet and laxmi narayan yog
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
शुक्र का राशि परिवर्तन कन्या राशि वालों के लिए बहुत फायदे वाला साबित हो सकता है। मालव्य राजयोग आपकी राशि से सातवें भाव में बनने जा रहा है। ऐसे में साझेदारी के बिजनेस और वैवाहिक जीवन जीने वाले जातकों को लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति से आपको अच्छा खासा धन अर्जित हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नए मौके मिल सकता है और कार्यक्षेत्र में आपको उपलब्धि मिल सकती है या फिर किसी सम्मान से नवाजा जा सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed