फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri 2024: गजकेसरी योग में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ, इन तीन राशि वालों के सारे कष्ट होंगे दूर

Sun, 07 Apr 2024 02:15 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 07 Apr 2024 02:15 PM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2024 Shubh Sanyog During Chaitra Navratri Made Gaj Kesari Yoga Know About These Lucky Zodiac
नवरात्रि पर इन राशि वालों को होगा फायदा

हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि के त्योहार का विशेष महत्व होता है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से 9 दिनों तक चलने वाला नवरात्रि आरंभ हो जाता है। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 09 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं और समापन 17 अप्रैल को राम नवमी पर होगा। इस बार चैत्र नवरात्रि बहुत ही शुभ योग के निर्माण के साथ आरंभ हो रहा है। आपकों बता दें चैत्र नवरात्रि पर चंद्रमा और बृहस्पति की युति से गजकेसरी योग बन रहा है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सभी राजयोगों में गजकेसरी योग का विशेष महत्व होता है। गजकेसरी राजयोग को बहुत ही शुभ और शक्तिशाली माना जाता है। यह योग तब बनता है जब बृहस्पति और चंद्रमा की युति किसी एक राशि में होती है या फिर इन दोनों ग्रहों की दृष्टि पड़ रही हो। कुंडली में गजकेसरी राजयोग पहले, चौथे, सातवें और दसवें भाव में बनता है। जिन लोगों की कुंडली में गजकेसरी राजयोग होता है। वे जातक तीव्र बुद्धि वाले होते हैं। ये अपने करियर में उच्च स्थान पर पहुंचते हैं। इनको समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है। चैत्र नवरात्रि पर बन रहे गजकेसरी योग से कुछ राशि वालों के लिए किस्मत बदलने वाली हैं।

Chaitra Navratri 2024 Shubh Sanyog During Chaitra Navratri Made Gaj Kesari Yoga Know About These Lucky Zodiac
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
चैत्र नवरात्रि पर गजकेसरी राजयोग मेष राशि में ही बन रहा है। ऐसे में मेष राशि के जातकों पर मां दुर्गा मेहरबान रहेंगी। इस योग से मेष राशि के जातकों को सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है। जो काम अगर कई महीनों से नहीं हो पा रहा वह अब पूरा होगा। कार्यों में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। नौकरी में उच्च स्थान को प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ हर कोई करेगा। धन में वृद्धि के योग बन रहें हैं। व्यस्त दिनचर्या के बीच आप परिवार के साथ अच्छा समय बीताने का मौका मिलेगा। अचानक धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। 

Chaitra Navratri 2024: 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि आरंभ, जानिए घटस्थापना शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और नियम

Chaitra Navratri 2024 Shubh Sanyog During Chaitra Navratri Made Gaj Kesari Yoga Know About These Lucky Zodiac
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गजकेसरी योग में होने से सिंह राशि के जातकों का अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। धन लाभ के बेहतरीन मौका मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा जिससे आप अपने लक्ष्यों का प्राप्त करने में कामयाब होंगे। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। वहीं जो लोग व्यापार से संबंध रखते हैं उन्हें अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। उच्च शिक्षा के मार्ग खुलेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्दि होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2024 Shubh Sanyog During Chaitra Navratri Made Gaj Kesari Yoga Know About These Lucky Zodiac
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
नवरात्रि पर चंद्रमा और बृहस्पति की युति से बना गजकेसरी राजयोग आपके लिए खुशियों की सौगातें लाएंगे। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनके कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव आ सकता है। आपका प्रमोशन या फिर वेतन में वृद्धि हो सकती है। नई नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को नए और अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। शत्रु पराजित होंगे। घर और परिवार में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। उधार दिया गया धन वापस मिल सकता है। समाज में आपके मान-सम्मान में  बढ़ोतरी हो सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed