फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 20 September: वृषभ, मिथुन और तुला राशि वालों को कोई बड़ा अवसर मिल सकता है, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 20 Sep 2022 06:58 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 20 Sep 2022 06:58 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 20 September 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 20 September 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज के दिन व्यापार कर रहे लोग उम्मीद से बढ़कर धन कमाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। कार्यक्षेत्र की किसी समस्या को आज आप अपने सीनियर से बातचीत करके सुलझाने में कामयाब रहेंगे। आपकी वाणी की मधुरता आपको मान सम्मान दिलाएगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी हो सकती है जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,वह आज अपने साथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं,जिससे आप दोनों के बीच चल रही अनबन समाप्त होगी।
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 20 September 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा और आपको आज अपने मित्र द्वारा कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में आज किसी सरप्राइस पार्टी का आयोजन हो सकता है। मान सम्मान में वृद्धि होने से आज आप प्रसन्न रहेंगे और आपको आज कुछ अन्य स्त्रोतों से भी लाभ की प्राप्ति होती दिख रही है और आपको आज किसी शारीरिक कष्ट को नजरअंदाज नहीं करना है,नहीं तो वह बाद में किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 20 September 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए कोई बड़ा अवसर लेकर आ सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को यदि कुछ समस्याएं आ रही थी,तो वह नौकरी में बदलाव की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपका कोई शत्रु आपको कोई गलत सूचना दे सकता है,जिसके कारण आप कोई गलत निर्णय को ले लेंगे। आज आपके मानसिक रूप से खुश रहने के कारण आपकी निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी और आपके पास पड़ोस में आज किसी मांगलिक उत्सव में जाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 20 September 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपके काम बनेंगे और आपकी प्रसन्नता बनी रहेगी। आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है,नहीं तो वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आज आपके द्वारा किए गए अच्छे कार्य से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपने पहले यदि किसी को धन उधार दिया था,तो आज उसके वापस आने की संभावना भी बहुत अधिक है। आपका कोई मित्र आज आपके किसी बिगड़ते हुए काम को बनाने में आपकी मदद करेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed