जून का महीना ग्रहों के गोचर के हिसाब से बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। इसी के चलते 22 जून 2026 को ग्रहों की चाल में बड़ा परिवर्तन होने वाला है। 22 जून को ग्रहों का राजकुमार माने जाने वाले बुध कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, बुध के कर्क राशि में गोचर करने से त्रिग्रही योग का संयोग बनेगा। आपको बता दें कि कर्क राशि में पहले से ही गुरु और शुक्र दोनों ही मौजूद हैं। इस तरह से बुध के गोचर करने से कर्क राशि में त्रिग्रही योग बना हुआ है। ज्योतिष में बुध ग्रह को वाणी, व्यापार और बुद्धि का कारक जबकि शुक्र को सुख-सुविधा और ऐशोआराम का कारक और गुरु को भाग्य और ज्ञान का कारक माना जाता है। ऐसे में एक साथ तीन ग्रहों की युति से कई तरह के शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं कर्क राशि में त्रिग्रही योग से किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।
Trigrahi Yog: 22 जून को गुरु, शुक्र और बुध की युति से बनेगा त्रिग्रही योग, इन राशि वालों के लिए सुनहरे मौके
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Vinod Shukla
Updated Sat, 20 Jun 2026 06:16 PM IST
सार
ज्योतिष में त्रिग्रही योग को बहुत ही शुभ और अच्छा माना जाता है। 22 जून को कर्क राशि में बुध के प्रवेश करने से त्रिग्रही योग का संयोग बना है। इससे कुछ राशि वालों को अच्छा और जबरदस्त लाभ होने के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन