{"_id":"67f386c7d59c25317c0eea3a","slug":"aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-prediction-08-april-2025-mesh-mithun-kark-singh-kanya-kumbh-2025-04-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Rashifal: वृषभ, मिथुन और कर्क राशि वालों की आय में इजाफा और सुख-सुविधाओं बढ़ोतरी के योग, पढ़ें राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Rashifal: वृषभ, मिथुन और कर्क राशि वालों की आय में इजाफा और सुख-सुविधाओं बढ़ोतरी के योग, पढ़ें राशिफल
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 08 Apr 2025 06:38 AM IST
सार
Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 08 अप्रैल 2025 का राशिफल...
विज्ञापन
1 of 13
12 मार्च का राशिफल
- फोटो : adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Aaj Ka Rashifal 08 April: आज मंगलवार, 08 अप्रैल का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज के दिन आश्लेषा नक्षत्र और कामदा एकादशी व्रत का संयोग बन रहा है। आज के दिन के दैनिक राशिफल की बात करें तो आज कुछ राशि वालों को शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि के योग हैं। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और कुछ राशि वालों को कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। लोगों से साथ मेल-मिलाप होगा। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में बेहतर अवसर मिल सकते हैं। वहीं कुछ राशि वालों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। सेहत के मामले में आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा।
राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 08 अप्रैल का राशिफल।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला है। आपके कुछ नए इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। ननिहाल पक्ष से आपको मान-सम्मान मिलेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आपको आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपकी कोई शारीरिक समस्या आपको परेशान कर सकती हैं, आप उसमें ढील बिल्कुल ना दें। आप किसी बड़े टेंडर के मिलने से काफी खुश रहेंगे।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। आपका कोई सहयोगी आपकी चुगली लगा सकता है। आपको किसी से धन को लेकर कोई लेनदेन सोच समझकर करना होगा। आपकी पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद में जीत मिलेगी, जिससे आपकी संपत्ति में भी हिसाब का होगा। आपके पिताजी आपको यदि कोई जिम्मेदारी दें, तो आप उसे समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। यदि आप किसी संपत्ति की खरीद-फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो उसमें आपको हस्ताक्षर बहुत ही देखभालकर करने होंगे। विद्यार्थी अपने ज्ञान में वृद्धि करने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। आपको किसी यात्रा पर जाते समय माता-पिता से आशीर्वाद लेकर जाना बेहतर रहेगा। आपको किसी पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आप खुशी से फूल नहीं समाएंगे, लेकिन आप किसी से कोई ऐसी बात ना बोले, जो उन्हें बुरी लगे।
विज्ञापन
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपको शासन सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका भगवान की भक्ति में खूब मन लगेगा। आपको किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है, लेकिन फिलहाल आपको पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। आपने यदि किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने की कोशिश करेंगे। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।