फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Gochar 2025: जुलाई में इन राशि के लोगों पर मेहरबान रहेंगे सूर्य, करियर में होगा लाभ

Mon, 30 Jun 2025 04:32 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 30 Jun 2025 04:32 PM IST
सार

Surya Rashi Parivartan 2025: सूर्य राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। वह 16 जुलाई 2025 को शाम 05 बजकर 17 मिनट पर मिथुन से कर्क में प्रवेश करेंगे। 

विज्ञापन
surya rashi parivartan 2025 in july date and impact all zodiac sign
Surya Rashi Parivartan 2025 - फोटो : adobe stock

Surya Rashi Parivartan 2025: नवग्रहों में सूर्य को राजा का दर्जा हासिल है। वह आत्मा, मान-सम्मान, उच्च पद और आत्मविश्वास के कारक ग्रह है। यही नहीं उन्हें सिंह राशि का स्वामित्व भी प्राप्त है। इस राशि वालों पर सूर्यदेव की सदा कृपा बनी रहती हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक सूर्य के प्रभाव से व्यक्ति निडर, ऊर्जावान, आत्मविश्वासी और एक अच्छा लीडर बनता है। कहते हैं अगर कुंडली में सूर्य दशम भाव में हो, तो जातक की सरकारी नौकरी के योग का निर्माण भी होता है।


Chandra Grahan 2025: कब लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण ? जानिए तिथि और भारत पर इसका प्रभाव

वहीं सूर्य एक राशि में लगभग 30 दिनों तक रहते हैं। उसके बाद ही अगली राशि में प्रवेश करते हैं। परंतु वह जब भी गोचर करते हैं, तो 12 में से कुछ राशियों को विशेष लाभ अवश्य मिलता है। ऐसे में एक बार फिर सूर्य राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। वह 16 जुलाई 2025 को शाम 05 बजकर 17 मिनट पर मिथुन से कर्क में प्रवेश करेंगे। सूर्य के यहां आते हीं इन तीन राशियों का अच्छा समय शुरू हो सकता है और करियर, व्यापार व समाज में मान-सम्मान भी मिल सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

surya rashi parivartan 2025 in july date and impact all zodiac sign
Surya Rashi Parivartan 2025 - फोटो : अमर उजाला

वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र 

  • सूर्य के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि वालों का भाग्य चमक सकता है। 
  • आपको बिजनेस में धन लाभ व नौकरी में प्रमोशन की प्राप्ति संभव है।
  • यदि पहले किसी निवेश को किया था, तो अब मनचाहा लाभ मिलने के योग है। 
  • करियर में मजबूती आएगी। 
  • ऑनलाइन या विदेश से काम कर रहे लोगों के वेतन में बढ़ोतरी संभव है।
  • समाज, कार्यक्षेत्र, कारोबार व मार्केट में अच्छी छवि का निर्माण करने में सफल होंगे।


Guru Uday: 9 जुलाई से गुरु का शुभ योग, इन राशियों के करियर और जीवन में आएगा बदलाव

surya rashi parivartan 2025 in july date and impact all zodiac sign
Surya Rashi Parivartan 2025 - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव:  आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य

  • सिंह राशि वालों के इनकम के नए माध्यम सामने आएंगे। इसलिए आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने के योग है।
  • सरकारी संबंधी मामलों में अगर कोई बाधा आ रही है, तो उसमें सुधार होगा।
  • सूर्य के गोचर से व्यापार का विस्तार होगा। 
  • जीवनशैली में सुधार आएगा। 
  • आपको कार्यक्षेत्र में भी बड़ी सफलता और तरक्की मिलने के संकेत हैं।
  • प्रेम जीवन सुखमय बनेगा। 
  • शादी के लिए योग्य वर का प्रेम प्रस्ताव भी आ सकता है।


Lord Shiva: इन तीन राशि के लोगों पर प्रसन्न रहते हैं महादेव, दूर करते हैं सभी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
surya rashi parivartan 2025 in july date and impact all zodiac sign
Surya Rashi Parivartan 2025 - फोटो : अमर उजाला

कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध

  • कन्या राशि वालों को कोर्ट के मामले से राहत मिलेगी। 
  • पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने के योग हैं। 
  • छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का समय है।
  • पारिवारिक माहौल बेहतर बनेगा।
  • पूर्व में लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की अब सराहना होगी।
  • समाज सेवा करते हैं, तो किसी सम्मान से नवाजा जा सकता है।
  • वाहन खरीद सकते हैं।
  • पुरानी बातों का तनाव सूर्य के प्रभाव से दूर होगा।

Budh Gochar: बुध होंगे दक्षिणमार्गी, इन राशियों को मिलेगा धन,सम्मान और तरक्की

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed