फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Rashi Parivartan 2021: आज वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Tue, 16 Nov 2021 07:11 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 16 Nov 2021 07:11 AM IST
विज्ञापन
surya rashi parivartan 2021 sun will transit in scorpio on this day these 4 zodiac signs will shine the good luck
Surya Rashi Parivartan 2021: सूर्य मेष राशि में उच्च के और तुला राशि में नीच के माने गए हैं। जिन जातकों की कुंडली में सूर्य अच्छे भाव में रहते हैं वे सदैव व्यक्ति को मान-सम्मान और शुभ फल प्रदान करते हैं। - फोटो : अमर उजाला

सूर्यदेव ऊर्जा के केंन्द्र बिंदु माने जाते हैं। ज्योतिष में सूर्य का विशेष महत्व होता है। सूर्य देव को प्रत्यक्ष देवता और सभी ग्रहों का राजा माना गया है। वैदिक ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जब भी सूर्य एक राशि को छोड़कर किसी दूसरी राशि में गोचर करते हैं तो इसका प्रभाव कई राशियों पर होता है। सूर्य एक महीने के अंतराल पर अपनी राशि बदलते हैं। 16 नवंबर को सूर्य मंगल ग्रह की राशि वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहा हैं। जहां ये 16 दिसंबर तक रहेंगे। सूर्य देव को सिंह राशि का स्वामित्व प्राप्त है। सूर्य मेष राशि में उच्च के और तुला राशि में नीच के माने गए हैं। जिन जातकों की कुंडली में सूर्य अच्छे भाव में रहते हैं वे सदैव व्यक्ति को मान-सम्मान और शुभ फल प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं सूर्य के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने पर किन 4 राशि के जातकों को सबसे ज्यादा शुभ फल प्रदान करने वाले हैं।

surya rashi parivartan 2021 sun will transit in scorpio on this day these 4 zodiac signs will shine the good luck
मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए 16 नवंबर से लेकर 16 दिसंबर का समय बहुत ही अच्छा रहने वाला होगा। आपकी राशि से छठे यानी शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। मिथुन राशि के जो जातक नौकरीपेशा है उनके लिए यह एक महीना बहुत ही शुभ और तरक्की दिलाने वाला होगा। एक महीने के दौरान मिथुन राशि के जातक अगर को नया काम शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो परिणाम अच्छे मिलेंगे। व्यापार के लिए यह राशि परिवर्तन अच्छा रहेगा। मान-सम्मान और यश में पहले की तरह कामयाबी मिलेगी।


surya rashi parivartan 2021 sun will transit in scorpio on this day these 4 zodiac signs will shine the good luck
राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य का वृश्चिक राशि में आना धन लाभ के मौके दिलाएगा। नई नौकरी के पाने की संभावना इस एक महीने में सबसे ज्यादा रहेगी। इस राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी विशेष कृपा रहेगा। नया कार्य का शुभारंभ भी हो सकता है। भौतिक सुखों में बढ़ोतरी के संकेत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
surya rashi parivartan 2021 sun will transit in scorpio on this day these 4 zodiac signs will shine the good luck
राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आने वाले 30 दिन बहुत ही लाभ प्रदान करने वाला साबित होगा। रूके हुए काम पूरे होंगे और जो कार्य इस समय चालू हैं उसमें और भी तेजी आने की संभावना है। परिवार के सदस्यों का आपको भरपूर साथ मिलेगा। कहीं से अचानक धन लाभ मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत हैं।

विज्ञापन
surya rashi parivartan 2021 sun will transit in scorpio on this day these 4 zodiac signs will shine the good luck
राशि

मकर राशि वालों के लिए सूर्य का 16 नवंबर से वृश्चिक राशि में परिवर्तन कई तरह के शुभ समाचार मिलेंगे।राशि से एकादश लाभभाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा। आय के साधन और मजबूत होंगे। दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में भी मान सम्मान की वृद्धि होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed