Surya Nakshatra Gochar 2025: सूर्य जब रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो इसे ज्योतिष में एक अत्यंत प्रभावशाली और ऊर्जावान समय माना जाता है। इस अवधि को ही नौतपा कहा जाता है, क्योंकि इस दौरान पृथ्वी पर सूर्य की किरणों की तीव्रता अत्यधिक बढ़ जाती है, जिससे गर्मी अपने चरम पर होती है। 25 मई 2025 को सूर्य का यह गोचर होने जा रहा है, जिससे साल के सबसे तप्त दिन शुरू होंगे। यह गोचर न केवल मौसम पर असर डालेगा, बल्कि इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर भी देखने को मिलेगा।
Shani Budh Labh Drishti: शनि के शुभ प्रभाव से 3 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, 26 मई से खुलेंगे तरक्की के रास्ते
हालांकि यह परिवर्तन कुछ राशियों के लिए ऊर्जा और सकारात्मकता लेकर आ सकता है, लेकिन तीन राशियांऐसी भी हैं जिनके लिए यह समय चुनौतियों से भरा हो सकता है। इन राशियों को अपने स्वास्थ्य, संबंधों और कार्यक्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी बातों में तनाव या उलझनें बढ़ सकती हैं। ऐसे में संयम और धैर्य से काम लेना ही इन जातकों के लिए उचित रहेगा। आइए जानें कि किन राशियों को इस सूर्य गोचर के दौरान विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
Rahu: पलभर में किस्मत बदल देता है राहु, कुंडली में बैठा सही गणित तो दौलत-शोहरत के ढेर पर बैठ जाएंगे आप
2 of 4
Surya Nakshatra Gochar
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश से मिथुन राशि के जातकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस दौरान आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं और किसी भी प्रकार के निवेश में नुकसान की संभावना है। करियर में भी मनचाहा परिणाम नहीं मिलने से हताशा महसूस हो सकती है। विवाहित जीवन में भी तनाव या मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए संवाद में संयम और समझदारी ज़रूरी होगी।
3 of 4
Surya Nakshatra Gochar
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह समय कुछ अप्रत्याशित और नकारात्मक परिणाम ला सकता है। किसी प्रकार की हानि या अशुभ समाचार मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है। मानसिक तनाव, थकान और छोटी-मोटी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय या किसी भी काम में लापरवाही से बचें, क्योंकि गलती की गुंजाइश बनी हुई है।
4 of 4
Surya Nakshatra Gochar
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को भी यह समय संभलकर गुजारना चाहिए। अचानक खर्चों का बोझ बढ़ सकता है, जिससे आर्थिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। मां की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है, साथ ही पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद भी सामने आ सकता है। सेहत के लिहाज से दिल और पाचन से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। करियर में विरोधियों से सतर्क रहना होगा। इन सभी नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए रविवार को दान-पुण्य और सूर्य उपासना करना लाभकारी रहेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।