फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Mangal pratiyuti 2025: सूर्य और मंगल की युति से बनेगा प्रति युति योग, इन तीन राशियों की चमकेगी किस्मत

Tue, 14 Jan 2025 03:46 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 14 Jan 2025 03:46 PM IST
सार

Surya Mangal pratiyuti 2025: ज्योतिष में सूर्य सबसे शक्तिशाली ग्रह है, जिसे आत्मा, मान-सम्मान, उच्च पद, नेतृत्व क्षमता का कारक माना जाता है। 

विज्ञापन
Surya Mangal pratiyuti yog 2025 know name of lucky rashiyan
Surya Mangal pratiyuti 2025 - फोटो : Freepik

Surya Mangal pratiyuti 2025: ज्योतिष में सूर्य सबसे शक्तिशाली ग्रह है, जिसे आत्मा, मान-सम्मान, उच्च पद, नेतृत्व क्षमता का कारक माना जाता है। कुंडली में उनकी स्थिति मजबूत होने पर जातक को हर क्षेत्र में सम्मान की प्राप्ति होती हैं। वहीं मंगल ग्रहों को भी सभी ग्रह में सेनापति का दर्जा प्राप्त है, वह अपने विशेष प्रभाव के लिए जाने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्रों में उन्हें ऊर्जा का कारक माना जाता है। कहते हैं मंगल के प्रभाव से व्यक्ति साहसी और निडर बनता है। माना जाता है कि दोनों ही ग्रह के गोचर से सभी राशियां प्रभावित होती हैं।



ज्योतिष गणना के अनुसार 16 जनवरी 2025 को सुबह 8: 6 मिनट पर सूर्य और मंगल एक दूसरे से 180 डिग्री पर होंगे। दोनों ग्रह के इस एंगल से प्रति युति योग का निर्माण हो रहा है, जो कुछ राशियों के लिए कल्याणकारी साबित हो सकता है। इन राशियों को नौकरी, बिजनेस और निवेश में मनचाहे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है, ऐसे में आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं।

Surya Mangal pratiyuti yog 2025 know name of lucky rashiyan
Surya Mangal pratiyuti 2025 - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सूर्य और मंगल की युति से सिंह राशि वालों को लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार सूर्य सिंह राशि के स्वामी ग्रह है, इसलिए सूर्य के प्रभाव से इस राशि वालों के लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। ऑफिस में आपकी रूकी हुई डील फाइनल हो सकती है। परिवार में चल रही दिक्कतें भी दूर होंगी। स्वास्थ्य समस्याएं समाप्त होंगी। आप खुश महसूस करेंगे।  विदेश जाने की योजनाएं साकार होती हुई नजर आएगी।

Surya Mangal pratiyuti yog 2025 know name of lucky rashiyan
Surya Mangal pratiyuti 2025 - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि के लिए यह समय लाभकारी होने वाला है। आपको निवेश में लाभ की प्राप्ति संभव है। परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन से खुशियां बनी रहेगी। नौकरी की तालाश कर रहे लोगों के वेतन में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धार्मिक यात्राओं से आपको फायदा मिलेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। सिनेमा, मीडिया और लेखन से जुड़े जातकों को सफलता प्राप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Mangal pratiyuti yog 2025 know name of lucky rashiyan
Surya Mangal pratiyuti 2025 - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
सूर्य और मंगल की युति से आपको धन लाभ की प्राप्ति संभव है। कोर्ट में चल रहे मामले से राहत मिलेगी। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहने वाला है। नए कारोबार की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह समय बिल्कुल शुभ रहेगा। नौकरी में मनचाहा ट्रांसफर होगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह के लिए रिश्ता आ सकता है। मानसिक तनाव भी समाप्त होगा। आप अपनी ऊर्जा और अनुभव की बदौलत जीवन में आने वाली चुनौतियों पर विजय प्राप्त करेंगे। आप सामान्य से अधिक समय घर पर बिताएंगे।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed