फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Grahan 2024: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, जानिए इसके बारे में सबकुछ

Wed, 02 Oct 2024 07:21 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 02 Oct 2024 07:21 AM IST
विज्ञापन
surya grahan 2024 time in india know sutak kaal and daan niyam
Surya Grahan 2024 - फोटो : अमर उजाला

Surya Grahan 2024: आज 2 अक्तूबर 2024 को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ये ग्रहण रात 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा, जो देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। इसकी कुल अवधि करीब 6 घंटे 4 मिनट की होगी। इस दिन पितृ पक्ष की अमावस्या तिथि है, और अगले दिन शारदीय नवरात्रि का पहला दिन। ऐसे में सूर्य ग्रहण ज्योतिष शास्त्र और खगोल शास्त्र दोनों के नजरिए से महत्वपूर्ण है। खगोल विज्ञान के अनुसार जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है, तो चांद के पीछे सूरज का बिंब कुछ समय के लिए ढक जाता है। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं। सूर्य ग्रहण का प्रभाव आकाश से लेकर सभी जातक की राशि पर भी पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल का अंतिम सूर्य ग्रहण कब और कहां दिखाई देगा।



surya grahan 2024 time in india know sutak kaal and daan niyam
Surya Grahan 2024 - फोटो : freepik

सूर्य ग्रहण का समय
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्तूबर 2024 रात के 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा, जो देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। इसकी कुल अवधि करीब 6 घंटे 4 मिनट की होगी। 

surya grahan 2024 time in india know sutak kaal and daan niyam
Surya Grahan 2024 - फोटो : Freepik

सूर्य ग्रहण 2024 सूतक काल
साल का अंतिम सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। अगर ग्रहण भारत में दिखाई देता, तो सूतक काल 12 घंटे पहले ही लग जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
surya grahan 2024 time in india know sutak kaal and daan niyam
Surya Grahan 2024 - फोटो : Freepik
सूर्य ग्रहण के बाद जरूर करें ये तीन काम 
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण समाप्त होते ही घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए। साथ ही घर के सभी स्थानों को फिर से साफ करें।
  • इस दौरान भोजन बनाने से पहले उसमें तुलसी के पत्ते अवश्य डाल दें। ऐसा करना शुभ होता है।
  • ग्रहण समाप्ति के बाद परिवार के सभी सदस्यों को स्नान करना चाहिए। साफ हाथों से पूजा घर के सभी देवी देवताओं को भी स्नान कराएं
विज्ञापन
surya grahan 2024 time in india know sutak kaal and daan niyam
Surya Grahan 2024 - फोटो : Istock

इन चीजों का दान
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण समाप्ति के बाद जरूरतमंदों को चने व गेहूं का दान करना चाहिए। आप गुड़, दाल और सफेद चीजों का दान भी कर सकते हैं। इससे घर की सुख-समृद्धि में वृद्धि होती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed