Surya Grahan 2023: 14 अक्तूबर 2023 को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। इस ग्रहण पर कई तरह का अनोखा संयोग भी बनने जा रहा है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 14 अक्तूबर को पितृपक्ष की समाप्ति पर साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। इसके अलावा ग्रहण के अगले दिन ही शारदीय नवरात्रि शुरू हो जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस तरह का संयोग कई वर्षों के बाद बन रहा है। आपको बता दें 14 अक्तूबर को जब सूर्य ग्रहण होगा तब उसी दिन सर्वपितृ अमावस्या भी होगी। इस कारण से सर्वपितृ अमावस्या के दिन लगने वाला ग्रहण बहुत ही खास माना जा रहा है। इसके अलावा ग्रहण के दौरान सूर्य और बुध दोनों ही ग्रह कन्या राशि में मौजूद रहेंगे। इस तरह से ग्रहण के दौरान सूर्य-बुध के संयोग से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है।
Surya Grahan 2023: 14 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण पर बनेगा अनोखा योग, इन 3 राशि वालों की बदल जाएगी किस्मत
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 11 Oct 2023 03:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन