Surya Grahan 2020: 21 जून को लगेगा ग्रहण, जानिए चूड़ामणि सूर्यग्रहण का सभी 12 राशियों पर प्रभाव
मेष राशि वालों के लिए यह ग्रहण बहुत सकारात्मक है। मान-सम्मान की वृद्धि होगी। धन लाभ भी है। अपने व्यवहार को मीठा बनाएं। यात्रा के समय सावधान रहें और नया अनुबन्ध हस्ताक्षर करने से पहले सजग रहें। वाहन चलाते वक़्त सावधान रहें। हनुमान चालीसा व सुन्दरगान का पाठ करें या स्कन्द षष्टी कवच का जाप करें, सुब्रमण्यम स्वामी की पूजा करें।
वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक समस्या आ सकती है। परिवार में वैमनस्य की स्थिति बढ़ सकती है। भोजन का विशेष ख्याल रखें। गुरु और श्री महालक्ष्मी की साधना करें। वाणी पर संयम रखें। अन्न दान करना फायदेमंद रहेगा। ललिता सहस्रनाम व देवी कवच का पाठ भी कर सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। मन में संशय की स्थिति रह सकती है। जितना हो सके ध्यान, जप, साधना करें, आसन करें। किसी भी व्यक्ति पर जल्दी विश्वास न करें।विष्णु सहस्त्रनाम, ॐ नमो नारायणा, ध्यान, क्रिया, साधना करते हैं, तो लाभ हो सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि भी थोड़ी सी नकारात्मकता की चपेट में आ गयी है। आर्थिंक नुकसान देखने को मिलेगा, दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है। नए मित्र ना बनाएं, चाहे व्यापारी मित्र हों या सामजिक मित्र। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। विदेश में रहने वाले लोगों के लिए ख़ास ध्यान देने की आवश्यकता है। दान करें, ख़ास तौर पर जूते दान करें या कृत्रिम पैर, तो ग्रहण का प्रभाव कम हो सकता है।