Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूर्य के राशि परिवर्तन से मंगल संग बना राशि परिवर्तन योग, इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी

Tue, 17 Nov 2026 02:42 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 17 Nov 2026 02:42 PM IST
सार

16 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और इस दौरान मंगल का सिंह राशि में गोचर से परिवर्तन योग का निर्माण होगा, इससे कुछ राशि वालोंक को विशेष लाभ मिल सकता है। 
 

विज्ञापन
surya gochar 2026 in scorpio and mars in leo these zodiac sign will be lucky
Surya Gochar in Singh Rashi - फोटो : अमर उजाला AI

ग्रहों के राजा सूर्य 16 नवंबर को राशि परिवर्तन करके वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्य के वृश्चिक राशि में गोचर करने से सूर्य का नीचत्व खत्म हो जाएगा। सूर्य का वृश्चिक राशि मे गोचर करना कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी और शुभ साबित होगा। सूर्य का मंगल की राशि वृश्चिक में गोचर और मंगल का सिंह राशि में गोचर करने से मंगल और सूर्य दोनों ही मिलकर राशि परिवर्तन योग का निर्माण करेंगे। इस तरह से दोनों ग्रहों के बीच राशि परिवर्तन योग बनेगा। सूर्य-मंगल के परिवर्तन योग से कुछ राशि के जातकों को धन लाभ के साथ नौकरी, बिजनेस और धन-संपत्ति में अपार सफलता प्राप्ति के योग बनेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं सूर्य और मंगल के संयोग से बना राशि परिवर्तन योग किन राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। 

Trending Videos
surya gochar 2026 in scorpio and mars in leo these zodiac sign will be lucky
मेष राशि - फोटो : amar ujala
परिवर्तन योग का मेष राशि पर प्रभाव
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य मंगल का राशि परिवर्तन योग बहुत ही खास और महत्वपूर्ण रहेगा। सूर्य आपकी राशि से अष्टम भाव में प्रवेश करेंगे  जिससे इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ में वृद्धि के योग बनेंगे। आय के नए-नए स्त्रोत में इजाफा हो सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आय में इजाफा और नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए बेहतर अवसर बनेंगे। 
surya gochar 2026 in scorpio and mars in leo these zodiac sign will be lucky
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि पर परिवर्तन योग का प्रभाव
16 नवंबर से बना परिवर्तन योग कर्क राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। जीवन में सुखद पलों की प्राप्ति होगी। करियर-कारोबार में नए-नए तरह के मौके मिल सकते हैं। आपके काम की सराहना कार्यक्षेत्र में होगी। व्यापार में लाभ और डील होने के कुछ अच्छे मौके मिलेंगे।  कुछ अधूरे काम पूरे होंगे जिससे आपको लाभ की स्थिति में इजाफा देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
surya gochar 2026 in scorpio and mars in leo these zodiac sign will be lucky
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि पर परिवर्तन योग का प्रभाव
मकर राशि वालों के लिए आने वाला समय अच्छा और शुभ रहेगा। कार्यो में सफलता प्राप्ति के नए-नए अवसर मिलेंगे। आय के नए स्त्रोतों में इजाफा होगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती रहेगी। व्यापार में इस दौरान कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस दौरान आपका नए लोगों से संपर्क स्थापित होगा। सेहत में सुधार देखने को मिलेंगे। 
विज्ञापन
surya gochar 2026 in scorpio and mars in leo these zodiac sign will be lucky
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि पर परिवर्तन योग का प्रभाव
तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्नत योग शुभ और लाभकारी रहेगा। इस दौरान व्यापार में कोई बड़ी और सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। व्यापार में अचानक से धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। पहले के मुकाबले आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। लंबे समय से चली आ रही कोई पुरानी परेशानियां खत्म होंगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की अच्छी संभावना है। आपका मान-सम्मान में इजाफा होगा और प्रभावशाली लोगों से मेल-मुलाकात का सिलसिला जारी रहेगा। 

नवंबर-दिसंबर इन चार राशि वालों का रहेगा अच्छा समय, नई नौकरी और बिजनेस में मिलेंगे शानदार परिणाम

साप्ताहिक राशिफल: 16 से 22 नवंबर तक इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, इन लोगों को रहना होगा सावधान


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed