फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Gochar 2025: सूर्य का स्वराशि सिंह में गोचर, जानिए सभी 12 राशियों पर प्रभाव

Thu, 14 Aug 2025 02:54 PM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 14 Aug 2025 02:54 PM IST
सार

Surya Gochar 2025:  17 अगस्त को सूर्य अर्धरात्रि को 01 बजकर 41 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है और यह आत्मा के कारक ग्रह होते हैं और नेतृत्व क्षमता, उत्साह और शक्ति को दर्शाते हैं।

विज्ञापन
Surya Gochar 2025 Sun Transit in Leo Effects on All Zodiac Sign
सूर्य का सिंह राशि में गोचर - फोटो : adobe stock

Surya Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व होता है। सूर्य हर माह राशि बदलते हैं जिसे सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है। 17 अगस्त को सूर्य अर्धरात्रि को 01 बजकर 41 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है और यह आत्मा के कारक ग्रह होते हैं और नेतृत्व क्षमता, उत्साह और शक्ति को दर्शाते हैं। कुंडली में सूर्य के मजबूत होने पर व्यक्ति को जीवन में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। आए जानते हैं सूर्य के राशि परिवर्तन करने सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा। 



Lucky Rashiyan: 26 अगस्त से मेष समेत इन दो राशि वालों को होगा लाभ, व्यापार को भी मिलेगी नई दिशा

Surya Gochar 2025 Sun Transit in Leo Effects on All Zodiac Sign
- फोटो : amar ujala
मेष राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए सूर्य देव बेहतरीन सफलता कारक रहेंगे। कार्य व्यापार में तो उन्नति होगी ही शिक्षा प्रतियोगिता में भी अच्छी सफलता मिलेगी। जो निर्णय लेंगे उसी में सफल रहेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। इसलिए कार्य के प्रति अधिक चिंतनशील रहें। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा जिसका परिणाम सुखद रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

Surya Ketu yuti 2025: सूर्य-केतु के ग्रहण योग से इन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, धन हानि की संभावना

Surya Gochar 2025 Sun Transit in Leo Effects on All Zodiac Sign
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
राशि से चतुर्थसुख भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव काफी मिलाजुला फल कारक रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी नए टेंडर आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय बेहतरीन रहेगा। स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। जमीन जायदाद संबंधी मामले हल होंगे।

Guru Gochar: 12 साल बाद देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में गोचर, इन राशियों के जीवन में आएगी सुख समृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Gochar 2025 Sun Transit in Leo Effects on All Zodiac Sign
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्य देव का प्रभाव आपको अति उत्साही बनाएगा। जो निर्णय लेंगे उसी में सफल रहेंगे। अपनी ऊर्जा शक्ति के बलपर विषम हालात को भी आसानी से नियंत्रण कर लेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा छोटे भाइयों से विवाद बढ़ सकता है। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। तीर्थ यात्राओं का पूर्ण आनंद लेंगे।
विज्ञापन
Surya Gochar 2025 Sun Transit in Leo Effects on All Zodiac Sign
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
राशि से द्वितीय धन भव में गोचर करते हुए सूर्य देव का प्रभाव अत्यधिक सफलता कारक रहेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। महंगी वस्तुओं का क्रय करेंगे जमीन-जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे। वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय बेहतरीन रहेगा। कार्य-व्यापार के प्रति गोपनीयता बरकरार रखें। कोई भी कार्य जबतक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed