फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Gochar 2024: 16 अगस्त को सूर्यदेव बदलेंगे अपनी राशि, इन राशियों को मिलेगा सूर्य का सबसे अच्छा फल

Thu, 15 Aug 2024 06:28 AM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 15 Aug 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Surya Gochar 2024 Sun Transit In Leo These Zodiac Sign Will Be Lucky In Hindi
Sun Transit 2024 - फोटो : अमर उजाला
सभी ग्रहों के अधिपति भगवान सूर्य 16 अगस्त की शाम 7 बजकर 44 मिनट पर कर्क राशि की यात्रा समाप्त करके अपनी स्वयं की राशि सिंह में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 16 सितंबर की शाम 7 बजकर 43 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद कन्या राशि में चले जाएंगे। सिंह राशि पर इनका गोचर काल अन्य सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। 


Surya Gochar 2024 Sun Transit In Leo These Zodiac Sign Will Be Lucky In Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव बेहतरीन सफलता कारक रहेंगे। कार्य व्यापार में तो उन्नति होगी ही शिक्षा प्रतियोगिता में भी अच्छी सफलता मिलेगी। जो निर्णय लेंगे उसी में सफल रहेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। इसलिए कार्य के प्रति अधिक चिंतनशील रहें। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा जिसका परिणाम सुखद रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बन रहे हैं बन रहे हैं।
Surya Gochar 2024 Sun Transit In Leo These Zodiac Sign Will Be Lucky In Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव काफी मिलाजुला फल कारक रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी नए टेंडर आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय बेहतरीन रहेगा। स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। मित्रों और संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। जमीन जायदाद संबंधी मामले हल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Gochar 2024 Sun Transit In Leo These Zodiac Sign Will Be Lucky In Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव आपको अति उत्साही बनाएगा। जो निर्णय लेंगे उसी में सफल रहेंगे। अपनी ऊर्जा शक्ति के बल पर विषम हालात को भी आसानी से नियंत्रण कर लेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा छोटे भाइयों से विवाद बढ़ सकता है। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। तीर्थ यात्राओं का पूर्ण आनंद लेंगे।
विज्ञापन
Surya Gochar 2024 Sun Transit In Leo These Zodiac Sign Will Be Lucky In Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
राशि से द्वितीय धन भव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव अत्यधिक सफलता कारक रहेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बन रहे हैं। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद हैं। महंगी वस्तुओं का क्रय करेंगे जमीन-जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे। वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय बेहतरीन रहेगा। कार्य-व्यापार के प्रति गोपनीयता बरकरार रखें। कोई भी कार्य जबतक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed