{"_id":"6432504871797c2c7603a383","slug":"surya-gochar-2023-sun-transit-in-aries-know-impact-on-all-zodiac-sign-2023-04-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sun Transit 2023: 14 अप्रैल को सूर्य करेंगे अपनी उच्च राशि में प्रवेश, जानें सभी राशियों पर इसका प्रभाव","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Sun Transit 2023: 14 अप्रैल को सूर्य करेंगे अपनी उच्च राशि में प्रवेश, जानें सभी राशियों पर इसका प्रभाव
Sun, 09 Apr 2023 11:13 AM IST
विनोद शुक्ला
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 09 Apr 2023 11:13 AM IST
विज्ञापन
Surya Gochar 2023:
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी ग्रहों के अधिपति भगवान सूर्य 14 अप्रैल को दोपहर 2 बजकर 58 मिनट पर मीन राशि की यात्रा समाप्त करके अपनी उच्च राशि ‘मेष’में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 15 मई को दोपहर 11 बजकर 44 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद वृषभ राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आपकी राशि में उच्च राशिगत सूर्य हर तरह से लाभ के नए आयाम बनाएंगे यद्यपि राहु के साथ ही उनकी युति का प्रभाव कहीं-कहीं बाधा कारक भी रहेगा फिर भी बलवान सूर्य आपको विषम परिस्थितियों से मुक्ति दिलाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। शरीर में विटामिन ए और डी की कमी न होने दें। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के नए टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा।

वृषभ राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। अत्यधिक भागदौड़ का सामना करना पड़ेगा। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी के मामलों में भी सावधानी बरतें। इस समय में किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा वह धन समय पर नहीं मिलेगा। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। इस अवधि के मध्य कोई भी कार्य अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करते समय नियम और शर्तों को गंभीरता से जांचें।

मिथुन राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए सूर्य कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणामों का सामना करवाएंगे। आयके साधन बढ़ेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद किंतु इस अवधि में गलत लोगों की संगति से बचें। किसी भी तरह की नशाखोरी से भी बचें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। विद्यार्थी वर्ग परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करें। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी इसलिए कार्य पर ही ध्यान दें।

कर्क राशि
राशि से दशम कर्मभाव में गोचर करते हुए सूर्य बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही किसी भी तरह के नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। चुनाव लड़ना चाह रहे हों तो उसमें भी सफल होंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्योंका सुअवसर आएगा। जमीन जायदाद से संबंधित मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा।