सूर्यदेव 16 नवंबर की सुबह 6 बजकर 51 मिनट पर मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। इस राशि पर ये 15 दिसंबर तक विद्यमान रहेंगे, उसके बाद धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के वृश्चिक राशि में आने से चार राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है। ये 4 राशियां इस प्रकार हैं -
4 राशि वाले हो जाएं सावधान, कल सूर्य का राशि परिवर्तन बिगाड़ सकता है इनका खेल
सूर्य का गोचर दांपत्य जीवन के लिए बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता इसलिए आपस में स्नेह बनाए रखें किसी भी तरह के छोटे-मोटे विवाद को बढ़ने ना दें। विवाह संबंधी वार्ता में भी थोड़ा विलंब हो सकता है। व्यापारियों के लिए समय अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा नए व्यापार आरंभ करने अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करने की दृष्टि से समय अनुकूल। सरकारी विभागों में कार्यो का निपटारा होगा।
सिंह
सूर्य का गोचर बहुत अच्छा नहीं कहा जाएगा। किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। मित्रों तथा संबंधियों से भी अशुभ समाचार प्राप्ति के योग।किसी भी तरह के झगड़े विवाद से दूर रहें।मकान अथवा वाहन खरीदने का संकल्प पूर्ण हो सकता है। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। सरकार के विभागों में रुके कार्यों का निपटारा होगा।
तुला
सूर्य का गोचर आर्थिक पक्ष तो बहुत मजबूत करेगा किंतु, पारिवारिक कलह बढ़ सकती है इसे ग्रहयोग समझकर बढ़ने न दें। महंगी वस्तुओं का क्रय करेंगे। जमीन जायदाद से संबंधित मामलों का निपटारा होगा। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। रणनीतियों को गोपनीय रखें और जबतक पूर्ण ना हो जाए उसे सार्वजनिक ना करें।
सूर्य का गोचर अत्यधिक भागदौड़ का सामना करवाएगा, जिसके परिणामस्वरूप अत्यधिक खर्च होगा और आर्थिक तंगी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। मित्र से कष्टकर समाचार प्राप्ति के योग। झगड़े विवाद कोर्ट से बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। लेन-देन के मामलों में भी सावधानी बरतें, किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा हानि की संभावना रहेगी।