फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राशि परिवर्तन: सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश, जानिए किन-किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

Mon, 16 Aug 2021 07:03 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 16 Aug 2021 07:03 AM IST
विज्ञापन
sun transit in leo singh rashi me surya ka rashi parivartan impact on all zodiac sign
sun transit in leo

सूर्य देव कर्क राशि की यात्रा समाप्त करके 16 अगस्त की मध्यरात्रि 1 बजकर 14 मिनट पर अपनी स्वयं की राशि सिंह में प्रवेश कर रहे हैं। आदिकाल में इनके पास सभी बारह राशियों का आधिपत्य किंतु, कालांतर में इन्होंने कर्क राशि चंद्रमा को और बाकी अन्य ग्रहों को दो-दो राशियां प्रदान करके अपने पास केवल सिंह राशि रखी। इस राशि में सूर्य अत्यधिक प्रभावशाली माने जाते हैं। मेष राशि इनकी उच्चराशि तथा तुला राशिनीच राशिगत संज्ञक मानी गई है किसी भी जातक की जन्मकुंडली में यदि सूर्य अत्यधिक बलवान हो तो वह जीवन के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचता है। कामयाबियां उसके कदम चूमती हैं। सूर्य कमजोर हों तो काफी संघर्ष के बाद ही सफलता का संयोग बनता है। इनके राशि परिवर्तन का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

sun transit in leo singh rashi me surya ka rashi parivartan impact on all zodiac sign
राशि

मेष राशि
राशि से पंचम विद्याभाव में अपने मूलत्रिकोण में पहुंचते हुए सूर्य देव का शुभ प्रभाव आपके लिए वरदान से कम नहीं है विशेषकर के विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह एक तरह का नया अवसर है। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी इसलिए कार्य-व्यापार पर अधिक ध्यान देना समझदारी रहेगी।

sun transit in leo singh rashi me surya ka rashi parivartan impact on all zodiac sign
राशि

वृषभ राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में अपने ही घर में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना अच्छा परिणाम देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
sun transit in leo singh rashi me surya ka rashi parivartan impact on all zodiac sign
मिथुन

मिथुन राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके साहस और पराक्रम के वृद्धि करेगा। अपनी ऊर्जा शक्ति के बल पर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय की सराहना होगी। योजनाओं को गोपनीय रखें और जब तक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। विदेशी कंपनियों में सर्विस एवं नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहने के योग।

विज्ञापन
sun transit in leo singh rashi me surya ka rashi parivartan impact on all zodiac sign
राशि

कर्क राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। अपनी वाणी कुशलता के बल पर बिगड़ते हुए हालात को भी संभाल लेने में सफल रहेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य संपन्न होंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर में भी आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति भी अधिक सावधान रहें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed