फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 16 August 2021: सावन के आखिरी सोमवार को इन 6 राशि वालों के भाग्य में होगी वृद्धि

Mon, 16 Aug 2021 06:57 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 16 Aug 2021 06:57 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 16 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 16 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी से आपका मानसिक दबाव बढ़ सकता है, जिसके कारण आप परेशान हो सकते हैं। यदि आज आप लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम नहीं है। दांपत्य जीवन में आज एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। सांसारिक दृष्टिकोण से आज दिन कुछ बदला हुआ लग सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। यदि आज आपकी संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह किसी मित्र की मदद से दूर होगी।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 16 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यवसायिक क्षेत्र में आ रही रुकावटें आज दूर होंगी व आपको लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। यदि आज आप अपने व्यापार की किसी डील को फाइनल करने जा रहे थे, तो किसी परिचित के दबाव में ना करें, नहीं तो यह आपके लिए नुकसान का सौदा हो सकती है। विद्यार्थियों को भविष्य के लिए कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। कलात्मक क्षेत्र से जुड़े छात्रों की प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 16 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अत्यधिक परिश्रम भरा रहेगा। आज आपके व्यापार में यदि कुछ रुके हुए कार्य हैं, तो उनको पूरा करने का मन बनाएंगे, जिसके लिए आपको कठिन परिश्रम की आवश्यकता होगी। आज आपको अपने रुके हुए कार्य को और आगे के लिए नहीं टालना है, नहीं तो वह आपके लाभ की जगह आपके नुकसान का सौदा हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में भी आज कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके लिए आपको कुछ भागदौड भी करनी पड़ेगी और धन भी व्यय होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन उत्तम रहेगा।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 16 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके कैरियर में अच्छी तरक्की के योग लेकर आएगा, लेकिन आपका कोई परिजन इसमें बाधा खड़ी कर सकता है, लेकिन भाग्य का साथ मिलने के कारण वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। सायं काल का समय आज आप अपने परिजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे। ननिहाल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। यदि आपका कोई पारिवारिक संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा था, तो उसमें आज सफलता मिलेगी और आपको कोई प्रॉपर्टी हाथ लग सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed