सूर्य ग्रह 16 अगस्त की सायं 7 बजकर 09 पर अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में सूर्य 16 सितंबर की सायं 7 बजकर 6 मिनट तक स्थित रहेंगे, उसके बाद कन्या राशि में जाएंगे। सिंह राशि में सूर्य बलवान होते हैं। सूर्य के सिंह राशि में आने से सभी बारह राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। जानते हैं आपकी राशि पर सूर्य के गोचर का प्रभाव...
16 अगस्त को सिंह राशि में प्रबल सूर्य सरकारी जॉब में दिलाएगा कामयाबी, जानें सभी राशियों प्रभाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
सूर्य का गोचर आपके प्रभाव में वृद्धि करेगा, नई कार्य योजनाएं फलीभूत होंगी। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता एवं शोध कार्यों में अत्यधिक सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधी मामलों के लिए बहुत अच्छा नहीं रहेगा। आय में वृद्धि होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बनेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों एवं परिवार के बड़े सदस्यों से मतभेद ना पैदा होने दें।
वृषभ राशि
सूर्य का गोचर पारिवारिक कलह के कारण मानसिक अशांति पैदा कर सकता है। मकान वाहन के क्रय का सपना पूरा हो सकता है। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। मित्रों अथवा संबंधों से सहयोग की उम्मीद कम करें स्वयं के बल पर कार्य करें और आगे बढ़ें। अपनी योजनाएं गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता सर्वाधिक मिलेगी। यात्रा सावधानीपूर्वक ट्रेन दुर्घटना से बचें।
मिथुन राशि
सूर्य का गोचर आप में ऊर्जा शक्ति का भंडार भर देगा। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए विवेक का सही उपयोग करेंगे तो कामयाबियों के चरम तक पहुंचेंगे। भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें शासन सत्ता का सही उपयोग करें और उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना सफल रहेगा।
कर्क राशि
सूर्य का गोचर आर्थिक पक्ष को मजबूत करेगा किंतु कई बार अपनी ही कटु वाणी के द्वारा आप बनते हुए कार्य को भी बिगाड़ सकते हैं इसलिए भाषा का प्रयोग बहुत समझ बूझ के साथ करें। वाहन का क्रय करना चाहे अथवा कोई भी महंगी वस्तु खरीदना चाहें तो अवसर अच्छा रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख का ध्यान रखें। अग्नि, विष एवं दवाओं के रिएक्शन से बचें।