फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिथुन राशि में बुध-सूर्य की युति से इन तीन राशि वालों की बदलेगी किस्मत, करियर में मिलेगी तरक्की

Thu, 13 Jun 2024 03:01 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 13 Jun 2024 03:01 PM IST
विज्ञापन
sun budh yuti in mithun rashi these zodiac sign will be lucky
बुध सूर्य की मिथुन राशि में युति - फोटो : अमर उजाला

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का राशि परिवर्तन और समय-समय पर इन ग्रहों की चाल में परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन के कारण जातकों की कुंडली में शुभ और शुभ दोनों ही तरह के योग बनते हैं। इन योगों का सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही प्रभाव जातकों के जीवन पर पड़ता है। इसके अलावा समय-समय पर दो या दो से ज्यादा ग्रह जब किसी एक ही राशि में आ जाते हैं तो युति बनती है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध 14 जून को मिथुन राशि में आ रहे हैं और फिर ग्रहों के राजा सूर्यदेव भी 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसके कारण मिथुन राशि में एक साल बाद सूर्य और बुध की युति बनेगी। मिथुन राशि में बुध-सूर्य की युति से कुछ राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं किन-किन राशि वालों को इस युति का लाभ मिलने जा रहा है। 

sun budh yuti in mithun rashi these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध-सूर्य की युति बहुत ही लाभकारी और शुभ रहने वाली है। यह युति आपके लग्न भाव में बनने जा रही है। आप अगर नौकरीपेशा हैं तो आपको नई नौकरी के बहुत अच्छे अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। नई योजनाएं आपके लिए आने वाले समय में बहुत ही कारगर सिद्ध साबित होंगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। धन लाभ के बेहतर अवसर आपको मिलेंगे। जीवनसाथी का भरपूर साथ आपको मिलेगा। 
sun budh yuti in mithun rashi these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों के लिए बुध-सूर्य की युति बहुत अनुकूल सिद्ध होगा। बुध-सूर्य की युति आपकी कुंडली के आय और लाभ स्थान पर बनने जा रही है। इस युति से आपके आय में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन और वेतनवृद्धि के योग बन रहे हैं। आपको अपने निवेश का अच्छा लाभ आपको मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। छोटी यात्राओं का योग है। आने वाला समय आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
sun budh yuti in mithun rashi these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि
बुध-सूर्य की यह युति आपके नवम भाव में बनने जा रही है। ऐसे में यह तुला राशि के जातकों के लिए बहुत ही अनुकूल सिद्ध होगा। आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। एक साथ कई जगहों से अतिरिक्त आय के स्त्रोत मिलेंगे। नौकरी  में वेतन वृद्धि और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed