Silver Is Lucky For Which Zodiac Sign: हिंदू परंपरा में धातुओं को विशेष महत्व दिया गया है। जहां सोना तेज, ऊर्जा और सूर्य का प्रतीक माना जाता है, वहीं चांदी का संबंध चंद्रमा और शुक्र ग्रह से जोड़ा जाता है। चांदी पहनना केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा से भी माना जाता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि किन लोगों को चांदी पहननी चाहिए और इसे पहनने का सही तरीका क्या है।
Silver: इन तीन राशि के लोगों को भूलकर भी नहीं पहननी चाहिए चांदी, जानें किन राशियों के लिए है शुभ
Silver: ज्योतिष के अनुसार कुछ राशियों के जातकों के लिए चांदी पहनना विशेष रूप से लाभकारी माना गया है। वहीं कुछ लोगों को चांदी पहनने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र में किन लोगों के लिए चांदी को शुभ बताया गया है और किन लोगों के लिए यह अशुभ रहता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन राशियों के लिए चांदी पहनना शुभ है?
ज्योतिष के अनुसार कुछ राशियों के जातकों के लिए चांदी पहनना विशेष रूप से लाभकारी माना गया है। इन राशियों का संबंध जल तत्व से होता है और चांदी भी इसी तत्व का प्रतिनिधित्व करती है, इसलिए इन लोगों को चांदी पहनने से अधिक लाभ मिलता है। इसमें कर्क, वृषभ, वृश्चिक, तुला और मीन राशि शामिल है।
किन राशियों को चांदी पहनने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए?
मेष, सिंह और धनु राशि के जातकों को चांदी धारण करने से पहले किसी जानकार ज्योतिषी से सलाह लेने की सलाह दी जाती है। कुछ स्थितियों में चांदी इनके लिए अनुकूल नहीं मानी जाती।
आयुर्वेद के अनुसार चांदी के स्वास्थ्य लाभ
आयुर्वेद में भी चांदी को शरीर के लिए लाभकारी बताया गया है। यह शरीर के दोषों को संतुलित करने में सहायक मानी जाती है।
- वात, पित्त और कफ का संतुलन
- सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं में कमी
- त्वचा से जुड़ी परेशानियों में राहत
- शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार
- मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए चांदी
भारतीय मान्यताओं के अनुसार, पुरुषों के लिए दाहिना हाथ चांदी पहनने के लिए सबसे उपयुक्त माना गया है। दायां हाथ कर्मशील होता है, इसलिए इसी हाथ में चांदी का कड़ा या अंगूठी पहनना शुभ फल देता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।