फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Vakri 2025: 2 मार्च से शुक्र मीन राशि में हो रहे हैं वक्री, ये राशियां रहें सावधान

Thu, 27 Feb 2025 06:40 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 27 Feb 2025 06:40 AM IST
सार

Shukra Gochar Meen Ka Prabhav: 2 मार्च से शुक्र मीन राशि में वक्री हो रहे हैं, और इस दौरान यह 5 राशियों के लिए धन, प्रेम जीवन और विवाहित जीवन में कई कठिनाइयाँ उत्पन्न करेगा। वहीं, कुछ राशियों के लिए यह लाभकारी भी साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Shukra Vakri 2025 Venus is going retrograde in meen Rashi on  March 2 these zodiac signs should be careful
vakri shukra 2025 - फोटो : amar ujala

Shukra Vakri in Meen Rashi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन व्यक्तियों पर शुक्र की कृपा नहीं होती, वे मेहनत करने के बावजूद धन, वैभव और प्रेम से वंचित रह जाते हैं। जब शुक्र किसी राशि में गोचर करते हैं, तो इसका प्रभाव केवल उसी राशि तक सीमित नहीं रहता, बल्कि मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर इसका अलग-अलग असर होता है। 


धन और वैभव के स्वामी शुक्र 02 मार्च, 2025 को सुबह 05:12 बजे मीन राशि में वक्री होंगे। शुक्र के मीन राशि में गोचर से कुछ राशियों में संघर्ष बढ़ सकता है। शुक्र के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए कुछ विशेष ज्योतिष उपाय भी किए जाने चाहिए। आइए, जानते हैं कि शुक्र के मीन राशि में वक्री होने से किन राशियों के लिए संघर्ष बढ़ेगा।

होली पर सूर्य गोचर और चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग, इन राशियों को करियर-कारोबार में मिलेगी तरक्की

मंगलदेव करेंगे कर्क राशि में प्रवेश, इन राशि वालों के जीवन में होगा सकारात्मक बदलाव

Shukra Vakri 2025 Venus is going retrograde in meen Rashi on  March 2 these zodiac signs should be careful
vakri shukra 2025 - फोटो : अमर उजाला

मिथुन  राशि
शुक्र ग्रह की वक्री चाल मिथुन राशि के जातकों के जीवन के कई क्षेत्रों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। प्रेम जीवन में विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। पैसे बचाने की कोशिशें सफल नहीं होंगी और आय में कमी आ सकती है। व्यापार की स्थिति औसत रहेगी।

Shukra Vakri 2025 Venus is going retrograde in meen Rashi on  March 2 these zodiac signs should be careful
vakri shukra 2025 - फोटो : अमर उजाला

कर्क  राशि
वक्री शुक्र कर्क राशि वालों के बजट को प्रभावित करेगा। स्वास्थ्य संबंधी अप्रत्याशित खर्च हो सकते हैं। कार्यस्थल पर वरिष्ठों के साथ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखें। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Vakri 2025 Venus is going retrograde in meen Rashi on  March 2 these zodiac signs should be careful
vakri shukra 2025 - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय कई चुनौतियों से भरा हो सकता है। इच्छित कार्य न मिलने से आप परेशान रह सकते हैं। करियर और आर्थिक स्थिति के लिए यह समय नकारात्मक है। घर में झगड़े हो सकते हैं, लेकिन संपत्ति से लाभ की संभावना है।

विज्ञापन
Shukra Vakri 2025 Venus is going retrograde in meen Rashi on  March 2 these zodiac signs should be careful
vakri shukra 2025 - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए यह समय रिश्तों में सावधानी बरतने का है। चाहे वह प्रेम जीवन हो, शादीशुदा जिंदगी, दोस्ती या पारिवारिक रिश्ते, सभी में खटास आ सकती है। कार्य का बोझ बढ़ सकता है और आर्थिक स्थिति में रुकावट आ सकती है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed