Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने खर्चों को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा। विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण कर रहे लोगों के प्रयास बेहतर रहेंगे। आपकी कोई बड़ी डील यदि लंबे समय से अटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है। आपको किसी घर मकान की खरीदारी करने से पहले अपने पिताजी से राय लेनी होगी और आप यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको अपने अधिकारियों की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। एक साथ काफी काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। आप किसी से मांग कर वाहन न चलाएं। आपको अपने कामों को कल पर टालने से से बचना होगा। नौकरी में आपको मन मुताबिक काम ना मिलने से आप किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं, वहां से आपको प्रमोशन मिल सकता है।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कोई बेवजह जोखिम लेने से बचना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सदस्य व्यस्त रहेंगे। आप अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखें। सामाजिक कार्यों में आपकी अच्छी छाप रहेगी। आप किसी के बहलाने फुसलाने में आकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने से बचे। आपको अपने कारोबार में क्वालिटी को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज के दिन आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी यात्रा पर जाना बेहतर रहेगा, लेकिन वाहनों का प्रयोग सावधानी से करें। कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप जीवनसाथी की डिमांड पर किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको पारिवारिक मामले घर में रहकर निपटाने होंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के बॉस उनके कामों से उनकी सराहना करेंगे, जिससे उन्हें प्रमोशन भी मिलता दिख रहा है।