फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Uday 2021: इन सात राशियों के लिए वरदान साबित होगा शुक्र का उदय होना, बढ़ेगी धन-दौलत और शौहरत

Fri, 16 Apr 2021 06:38 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 16 Apr 2021 06:38 AM IST
विज्ञापन
shukra uday 2021 venus rising on 18 april 2021 these seven zodiac signs get benefits
शुक्र उदय 2021 - फोटो : Pixabay

Shukra Uday 2021: समस्त प्रकार के भौतिक सुखों को प्रदान करने वाले शुक्र देव 18 अप्रैल को मेष राशि में उदय हो रहे हैं। इनके उदय के साथ ही शादी-विवाह, गृह प्रवेश आदि सभी मांगलिक कार्य आरंभ हो जाएंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शुक्र ग्रह के उदय होने पर सात राशियों को काफी शानदार परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। ये सात राशियां इस प्रकार हैं-  

shukra uday 2021 venus rising on 18 april 2021 these seven zodiac signs get benefits
राशि

मेष राशि: आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिवार तथा पड़ोसियों से भी संबंध मधुर रहेंगे। शादी विवाह से संबंधित चल रही वार्ता सफल होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और ससुराल पक्ष का भी सहयोग मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो समय और अनुकूल हो जाएगा।

shukra uday 2021 venus rising on 18 april 2021 these seven zodiac signs get benefits
राशि

वृषभ राशि: भौतिक सुखों में होगी वृद्धि

इस अवधि में आप विलासितापूर्ण वस्तुओं की खरीदारी करेंगेगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। मकान वाहन के क्रय से संबंधित संकल्प भी पूर्ण कर सकते हैं। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। धर्म-कर्म तथा सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्य संपन्न होंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
shukra uday 2021 venus rising on 18 april 2021 these seven zodiac signs get benefits
मिथुन

मिथुन राशि: मनचाही सफलता लगेगी हाथ

शुक्र के उदित होने से आप जैसी सफलता चाहें हासिल कर सकते हैं। आय का साधन बढ़ेगा किंतु खर्च की भी अधिकता रहेगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। विद्यार्थियों को शिक्षा-प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। यहाँ तक कि प्रेम विवाह का भी निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।

विज्ञापन
shukra uday 2021 venus rising on 18 april 2021 these seven zodiac signs get benefits
राशि

कर्क राशि: शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा

आपको शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। उच्चाधिकारियों से भी सहयोग मिलेगा। संभ्रांत लोगों तथा नेताओं से भी संबंध मधुर बनेंगे। व्यापारियों के लिए तो ग्रह-गोचर और भी अच्छा रहेगा। किसी भी तरह का नया व्यापार आरंभ करना हो या नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी अवसर बेहतर है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। विलासितापूर्ण वस्तुओं का भी सुख मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed