फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Gochar 2025: 1 अप्रैल से इन तीन राशि वालों की चमक सकती है किस्मत, शुक्र बदलेंगे चाल

Tue, 18 Mar 2025 12:13 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 18 Mar 2025 12:13 PM IST
सार

Shukra Nakshatra Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कुंडली में ग्रहों की स्थिति के प्रभाव से व्यक्ति को शुभ-अशुभ फलों की प्राप्ति होती हैं। इस दौरान सूर्य से जहां जातक को आत्मसम्मान और आत्मविश्वास मिलता है, वहीं शनि कर्मों का हिसाब करते हैं।

विज्ञापन
Shukra Nakshatra Gochar 2025 date these three zodiac sign will get money and more benefits
Shukra Nakshatra Gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला

Shukra Nakshatra Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कुंडली में ग्रहों की स्थिति के प्रभाव से व्यक्ति को शुभ-अशुभ फलों की प्राप्ति होती हैं। इस दौरान सूर्य से जहां जातक को आत्मसम्मान और आत्मविश्वास मिलता है, वहीं शनि कर्मों का हिसाब करते हैं। इसके अलावा शुक्रदेव विलासिता, सौंदर्य, कला, धन और प्रेम के कारक है। उनकी स्थिति से व्यक्ति की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती हैं और वह जब भी गोचर करते हैं, तो कुछ राशि वालों पर अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं।



बता दें, शुक्रदेव जल्द नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। वह 1 अप्रैल को सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में एंट्री लेंगे। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से वृषभ राशि समेत इन दो राशि वालों के सुख में वृद्धि और जीवन में कई बदलाव आ सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते है....

Shukra Nakshatra Gochar 2025 date these three zodiac sign will get money and more benefits
जीवनसाथी के साथ किसी नए काम की भी शुरुआत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान मिलेगा। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार शुक्र नक्षत्र परिवर्तन वृषभ राशि वालों के लिए लाभकारी हो सकता है। आपके सुख में वृद्धि के योग है। घर में किसी नई और महंगी वस्तु का आगमन होगा। आप अपने बिजनेस में नए उपकरणों को शामिल करेंगे। यदि पहले निवेश किया था, तो उससे मनचाहा लाभ होने की पूरी संभावना है। जीवनसाथी के साथ किसी नए काम की भी शुरुआत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान मिलेगा।

Shukra Nakshatra Gochar 2025 date these three zodiac sign will get money and more benefits
सरकारी कामों को पूरा करने में आ रही बाधाएं दूर होंगी। - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
शुक्र नक्षत्र परिवर्तन से आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। आपको परिवार में सभी का साथ व सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं काफी हद तक राहत देंगी। इनकम के नए-नए स्रोत बनेंगे। किसी डेट पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। मकान और वाहन का सुख प्राप्त होगा। परिवार के सदस्यों की ओर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। सरकारी कामों को पूरा करने में आ रही बाधाएं दूर होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Nakshatra Gochar 2025 date these three zodiac sign will get money and more benefits
समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
शुक्र नक्षत्र परिवर्तन का समय आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपको नौकरी में प्रमोशन की प्राप्ति होगी। वहीं यह समय छात्रों के लिए और भी खास है। आपको परीक्षा में मनचाहे परिणाम मिलेंगे। घर में खुशियां बनी रहेगी। निवेश से आपको लाभ की संभावना दिखाई दे रही है। सिंगल लोगों की मनचाहे व्यक्ति से नजदीकियां बढ़ेंगी। नए अवसरों का लाभ उठाने में आपको कामयाबी मिलेगी। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

Shani Gochar 2025: 29 मार्च को शनि का मीन राशि में गोचर, वृश्चिक राशि पर कैसा होगा प्रभाव ?
Plamistry: हाथों की रेखाओं में मिलते हैं करियर में सफलता और संघर्ष के संकेत

                
        
                
         
        

                
        
                
                                    
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed