फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगस्त माह में बन रहा है "दरिद्र योग", इन तीन राशि के लोग रहें सावधान

Wed, 31 Jul 2024 12:33 PM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Wed, 31 Jul 2024 12:33 PM IST
सार

इस माह कई ग्रहों के स्थिति में बदलाव होंगे जिससे कुछ राशियों पर शुभ और अशुभ दृष्टि पड़ रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगस्त माह में एक विशेष ग्रहों का योग बन रहा है, जिसे दरिद्र योग कहा जाता है। आइए इस लेख में जानते हैं किन राशियों को होगी समस्या

विज्ञापन
shukra gochar 2024 august month venus planet will make daridra yog in hindi
राशिफल - फोटो : Amar Ujala
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगस्त माह में एक विशेष ग्रहों का योग बन रहा है, जिसे दरिद्र योग कहा जाता है। इस माह कई ग्रहों के स्थिति में बदलाव होंगे जिससे कुछ राशियों पर शुभ और अशुभ दृष्टि पड़ रही है। इस योग के बनने से कुछ राशियों के जातकों को आर्थिक और सामाजिक जीवन में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। मगर 12 में से तीन राशियां ऐसी हैं जिनके जीवन पर अधिक नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। आइए इस लेख में जानते हैं कि दरिद्र योग क्या होता है? और साथ ही ये भी जानेंगे कि कौन से तीन राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। 


क्या है दरिद्र योग?
दरिद्र योग एक ऐसा ग्रहों का योग है जो ज्योतिष शास्त्र में अशुभ माना जाता है। जब कुछ विशेष ग्रह एक साथ आते हैं तो यह योग बनता है और जातक के जीवन पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। यह योग धन हानि, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, पारिवारिक कलह आदि का कारण बन सकता है।




 
shukra gochar 2024 august month venus planet will make daridra yog in hindi
Swami Vivekananda Quotes for Success in Hindi - फोटो : freepik
कौन सी राशियां होंगी प्रभावित?
ज्योतिषियों के अनुसार, अगस्त माह में बन रहे दरिद्र योग का तीर राशियों पर असर पड़ेगा, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए। इन राशियों के जातकों को आर्थिक तंगी, स्वास्थ्य समस्याओं और पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है।

 
shukra gochar 2024 august month venus planet will make daridra yog in hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को इस महीने धन हानि हो सकती है। उन्हें निवेश करने से पहले सावधान रहना चाहिए। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि इस राशि के केंद्र में कोई भी ग्रह विराजमान नहीं है। 24 अगस्त को शुक्र अपनी नीच राशि कन्या में प्रवेश करेंगे और बृहस्पति 12वें भाव में रहेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
shukra gochar 2024 august month venus planet will make daridra yog in hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। उन्हें अपने परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों को सुधारने के लिए प्रयास करने चाहिए। एक समस्या जो अधिक परेशान कर सकती है वो ये कि पत्नी के सेहत को लेकर परेशान रह सकते हैं।

 
विज्ञापन
shukra gochar 2024 august month venus planet will make daridra yog in hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को करियर में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। उन्हें धैर्य रखना चाहिए और कड़ी मेहनत करते रहना चाहिए। इस राशि के जातक को अपने कार्यस्थल पर कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

कर सकते हैं ये उपाय- 
इस माह में नियमित रूप से मंदिर जाएं और भगवान की पूजा और आराधना करें। जरूरतमंद लोगों को दान करें। अपने राशि के अनुसार मंत्रों का जाप करें। घर में वास्तु दोषों को दूर करने के लिए वास्तु नियमों का पालन करें, इससे परिवारजन खुश रहेंगे।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed