फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shodashpanchak Yoga: सूर्य-अरुण का विशेष षोडशपंचक योग,जानें कौन सी राशियों के दिन होंगे शुभ और मिलेगा लाभ

Wed, 13 Aug 2025 12:50 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 13 Aug 2025 12:50 PM IST
सार

Shodash Panchank Yoga:षोडशपंचांक योग 2025 एक दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग है, जो सूर्य और अरुण के प्रभाव से विशेष लाभ लेकर आता है। इस योग से 12 राशियों में से कुछ राशियों को वित्तीय और जीवन में सकारात्मक बदलाव मिलेगा।

विज्ञापन
Shodashpanchak Yoga Positive Fortune and Unexpected Wealth for Certain Signs
Shodash Panchan k Yoga In Kundali - फोटो : Adobe Stock

Shodash Panchank Yoga In Kundali: षोडशपंचक योग एक दुर्लभ और विशेष ज्योतिषीय संयोग है, जो वैदिक ज्योतिष शास्त्र में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। सूर्य को ग्रहों का राजा, पिता और आत्मा का कारक कहा गया है, इसलिए इसका राशि परिवर्तन सीधे जीवन के कई पहलुओं पर प्रभाव डालता है। इस समय सूर्य कर्क राशि में स्थित है और आज रात अरुण के साथ इसका संयोग बन रहा है, जिसे बाईनोविल संयोग भी कहा जाता है।



इस शुभ योग के प्रभाव से 12 राशियों में से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। वित्तीय लाभ, नई शुरुआत और जीवन में सकारात्मक बदलाव के संकेत इस योग से जुड़े हैं। आइए जानते हैं उन तीन भाग्यशाली राशियों के बारे में, जिन्हें इस दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग से सबसे अधिक लाभ मिल सकता है।

Trending Videos
Shodashpanchak Yoga Positive Fortune and Unexpected Wealth for Certain Signs
अरुण सूर्य का षोडशपंचाक योग - फोटो : Adobe Stock

अरुण सूर्य का षोडशपंचाक योग
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 13 अगस्त की रात 11:17 बजे सूर्य और अरुण एक-दूसरे से 80 डिग्री की दूरी पर स्थित होंगे, जिससे बाईनोविल संयोग का निर्माण होगा। इसे षोडशपंचांक योग भी कहा जाता है और यह शुभ योगों में गिना जाता है। इस योग के प्रभाव से लंबे समय से चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं और साथ ही धन-संपत्ति तथा मान-सम्मान की प्राप्ति के अवसर बन सकते हैं।

Shodashpanchak Yoga Positive Fortune and Unexpected Wealth for Certain Signs
आत्मविश्वास में वृद्धि के कारण आप अपने प्रयासों में और अधिक सक्षम होंगे। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि 
वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य-अरुण का षोडशपंचांक योग अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस समय आपके जीवन के कई क्षेत्रों में सफलता और प्रगति के योग बन रहे हैं। घर-परिवार में चल रही परेशानियां समाप्त हो सकती हैं और परिवार में सुख-शांति का माहौल बनेगा। शासन-प्रशासन या सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के पूरे अवसर हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि के कारण आप अपने प्रयासों में और अधिक सक्षम होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी सफलता मिल सकती है। व्यापार या व्यवसाय में आप प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त हासिल करने में कामयाब रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shodashpanchak Yoga Positive Fortune and Unexpected Wealth for Certain Signs
सूर्य-अरुण का षोडशपंचांक योग आपके लिए विशेष लाभकारी साबित हो सकता है। - फोटो : amar ujala

कन्या राशि 
कन्या राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम इस समय पूरे होने की संभावना है। सूर्य-अरुण का षोडशपंचांक योग आपके लिए विशेष लाभकारी साबित हो सकता है। विदेश से अच्छा अवसर मिल सकता है और विदेश में नौकरी करने का सपना पूरा हो सकता है। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के साथ-साथ वेतन वृद्धि भी संभावित है। पिता या गुरु का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को आसानी से पा सकेंगे। जीवन में खुशियों की दस्तक होगी और स्वास्थ्य भी बेहतर रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Shodashpanchak Yoga Positive Fortune and Unexpected Wealth for Certain Signs
धन और संपत्ति में वृद्धि होगी और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि के जातकों को लंबे समय से रुके काम पूरे होने और अच्छे परिणाम प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। धन और संपत्ति में वृद्धि होगी और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस समय आपके अंदर रचनात्मकता भी बढ़ेगी, जिससे करियर में लाभ मिलने के अवसर बनेंगे। अध्यात्म और धार्मिकता की ओर झुकाव होगा, और आप धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। करियर में भी आपके प्रयासों को मान्यता मिलेगी और पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed