फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shardiya Navratri 2025: ये हैं नवरात्रि की 3 लकी राशियां, चमकेगी किस्मत और बनेंगे सभी अटके काम

Thu, 18 Sep 2025 01:21 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 18 Sep 2025 01:21 PM IST
सार

Shardiya Navratri 2025: इस साल 22 सितंबर 2025 से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, जिसका समापन 2 अक्तूबर को होगा। यह पावन अवधि मां दुर्गा के नौ दिव्य स्वरूपों की पूजा-अर्चना और उनके नामों के स्मरण को समर्पित है। 

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2025 lucky rashiyan and shubh sanyog impact on zodiac
Shardiya Navratri 2025 - फोटो : अमर उजाला

Shardiya Navratri 2025: इस साल 22 सितंबर 2025 से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, जिसका समापन 2 अक्तूबर को होगा। यह पावन अवधि मां दुर्गा के नौ दिव्य स्वरूपों की पूजा-अर्चना और उनके नामों के स्मरण को समर्पित है। इस वर्ष नवरात्रि न केवल धार्मिक बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से भी अत्यंत कल्याणकारी है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, नवरात्रि के प्रथम दिन मंगल तुला, शुक्र सिंह, सूर्य कन्या और शनि मीन राशि में विराजमान होंगे। इसके अलावा 24 सितंबर को चंद्रमा तुला राशि में गोचर करते हुए मंगल के साथ मिलकर महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण भी करेंगे। ऐसे में ग्रहों की विशेष स्थिति और देवी की असीम कृपा से इस बार शारदीय नवरात्रि कुछ राशियों के लिए भाग्यशाली सिद्ध होगी। इन जातकों को व्यापार में धन, समाज में सम्मान, करियर और पारिवारिक जीवन में शुभ सूचना मिल सकती है। आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं।



Shardiya Navratri 2025: इस बार 9 नहीं 10 दिन की होगी शारदीय नवरात्रि, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri 2025 lucky rashiyan and shubh sanyog impact on zodiac
करियर को लेकर निर्णय लेने में आप स्वयं को सफल महसूस करेंगे। इस दौरान स्वास्थ्य समस्याएं आपको समाप्त होती नजर आएगी। - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
यह समय आपके लिए लाभकारी रहेगा। परिवार वालों के लिए आप किसी वस्तु की खरीदारी करेंगे। अगर व्यापार में लंबे समय से अटके काम परेशान कर रहे थे, तो वह पूरे होंगे। आर्थिक स्थिरता के साथ-साथ आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होने के योग है। करियर को लेकर निर्णय लेने में आप स्वयं को सफल महसूस करेंगे। इस दौरान स्वास्थ्य समस्याएं आपको समाप्त होती नजर आएगी। परिवार को लेकर सभी जिम्मेदारियों को पूरे करने में कामयाब रहेंगे।

Shardiya Navratri 2025 lucky rashiyan and shubh sanyog impact on zodiac
जो लोग नौकरी बदलना या नई भूमिका में प्रवेश करना चाहते हैं, उन्हें मनचाहा मौका मिलेगा। - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस होंगे। प्रेम संबंधों में आपके गहराई आएगी। नए व्यापार के प्रारंभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और स्वास्थ्य में सुधार भी महसूस होगा। इस दौरान साझेदारी में काम करने से अच्छा खासा मुनाफा मिलने के योग है और करियर के अटके काम भी सफल होंगे। इस समय बिजनेस में नए क्लाइंट या टाई-अप के अवसर आपको मिलेंगे। साथ ही नई दिशा आपके कारोबार को मिल सकती हैं। हालांकि, जो लोग नौकरी बदलना या नई भूमिका में प्रवेश करना चाहते हैं, उन्हें मनचाहा मौका मिलेगा।

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन इस विधि से करें, जानें महत्व, मुहूर्त और मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2025 lucky rashiyan and shubh sanyog impact on zodiac
आपको बाहर और घर दोनों जगह सम्मान मिलेगा। प्रभाव में भी वृद्धि होगी। - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों को प्रेम जीवन में कई सकारात्मक बदलाव महसूस होंगे। कार्यस्थल पर आपकी जमकर प्रशंसा होगी और पदोन्नति की संभावना कई गुना बढ़ सकती है। आर्थिक लाभ होने के साथ-साथ नए आय के स्रोत प्राप्त होंगे। आप सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी से किसी उपहार की प्राप्ति संभव है। अगर आप किसी कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं, तो उसके लिए किए गए प्रयासों का अच्छा फल मिलने के योग है। आपको बाहर और घर दोनों जगह सम्मान मिलेगा। प्रभाव में भी वृद्धि होगी।
 

22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि शुरू, 9 नहीं 10 दिनों की होगी नवरात्रि, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

Surya Grahan 2025: सूर्य के नक्षत्र में लगेगा साल का आखिरी ग्रहण, वृषभ सहित इन राशि वालों पर रहेगी विशेष कृपा

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed