Surya Grahan 2025: इस साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगने जा रहा है। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण रात 11:00 बजे शुरू होगा और अगले दिन यानी 22 सितंबर की सुबह 3 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगा। इसकी कुल अवधि 4 घंटे 24 मिनट की है। चूंकि यह ग्रहण पूरी तरह से रात के समय घटित होगा, इसलिए इसे भारत में नहीं देखा जा सकेगा और न ही इसका धार्मिक दृष्टिकोण से कोई प्रभाव मान्य होगा। यह खगोलीय घटना मुख्य रूप से न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों में स्पष्ट रूप से दिखाई देगी। परंतु ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से यह दिन बेहद खास है, क्योंकि यह सूर्य ग्रहण बुध की राशि कन्या और सूर्य के नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी में घटित होगा। इस समय सूर्य भी स्वयं कन्या में ही संचरण करेंगे। ऐसे में 12 राशियों पर इसका अलग-अलग प्रभाव पड़ सकता है। लेकिन इन तीन राशि वालों को विशेष लाभ संभव है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
Surya Grahan 2025: सूर्य के नक्षत्र में लगेगा साल का आखिरी ग्रहण, वृषभ सहित इन राशि वालों पर रहेगी विशेष कृपा
Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण बुध की राशि कन्या और सूर्य के नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी में घटित होगा। इस समय सूर्य भी स्वयं कन्या में ही संचरण करेंगे। ऐसे में 12 राशियों पर इसका अलग-अलग प्रभाव पड़ सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए समय शुभ रहने वाला है। आपको आर्थिक लाभ मिलेंगे और आय के नए-नए स्त्रोत भी देखने को मिल सकते हैं। इस समय नौकरीपेशा लोगों को अपने करियर में अधिक सकारात्मक बदलाव नजर आएंगे और वह अपनी बात सबके सामने रखने में सफल बनेंगे। आपकी आय में बढ़ोतरी और पदोन्नति के अवसर की प्राप्ति होगी। इस समय व्यापार में पिता या किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मिला मार्गदर्शन आपके अटके काम को पूरा करेगा।
उपाय: मां लक्ष्मी की पूजा, सफेद वस्त्र या चावल दान।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को नए काम में कुछ बड़ा अपडेट मिलेगा। अगर आप स्टूडेंट्स है, तो पढ़ाई में सफलता और नई चीजें सीखने का मनचाहा अवसर मिलेगा। पारिवारिक जीवन में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। रिश्ते पहले से बेहतर बनेंगे। निवेश में धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में बड़ी सहायता मिल सकती है। आर्थिक रूप से आप मजबूत दिखाई देंगे।
उपाय: गेहूं दान करें।
Surya Grahan 2025: साल के दूसरे सूर्य ग्रहण पर करें यह एक उपाय, नकारात्मकता से मिलेगा छुटकारा
तुला राशि
तुला राशि वालों को व्यापार में विस्तार का फल मिलेगा। पार्टनरशिप में कोई बड़ी डील फाइनल होगी। आप वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं, जिससे आपको कहीं बाहर भी जाना पड़ सकता है। पैतृक संपत्ति से भी अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। घर में खुशियां बनी रहेगी और रिश्ते पहले से मजबूत बनेंगे। अगर आप फील्ड का काम करते हैं, तो नए संपर्क आपके बनेंगे। विवाह की बात बन सकती है।
उपाय: मीठा भोजन बांटें।
Surya Grahan 2025: 21 सितंबर को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें इसका प्रभाव और कहां-कहां दिखेगा
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।