{"_id":"588726c14f1c1bbe6bcf4b1a","slug":"shani-transit-in-sagittarius-effect-on-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस के दिन शनि का राशि परिवर्तन भारत पर क्या असर डालेगा","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
गणतंत्र दिवस के दिन शनि का राशि परिवर्तन भारत पर क्या असर डालेगा
Thu, 26 Jan 2017 08:37 AM IST
सचिन मल्होत्रा/ज्योतिशास्त्री
सचिन मल्होत्रा/ज्योतिशास्त्री
Updated Thu, 26 Jan 2017 08:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
शनि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शनि महाराज गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में आएंगे। इस राशि में शनि का आगमन भारत, भारत की राजनीति, भारत की आर्थिक स्थिति और भारत की जनता के लिए कैसा रहेगा जानिए।
गणतंत्र दिवस के दिन शनि का राशि परिवर्तन भारत पर क्या असर डालेगा
2 of 7
ग्रह नक्षत्र
26 जनवरी को गोचर में शनि वृश्चिक राशि को छोड़कर धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं । बाद में इसी राशि में शनि 4 अप्रैल को वक्री होंगे और उलटी चाल चलते हुए फिर 20 जून को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। फिर पुनः 31 अगस्त को मार्गी हो कर शनि सीधी चाल पकड़ कर बाद में 27 अक्टूबर को फिर से एक बार धनु राशि में प्रवेश करेंगे।
गणतंत्र दिवस के दिन शनि का राशि परिवर्तन भारत पर क्या असर डालेगा
3 of 7
नौ ग्रह
मेदिनी ज्योतिष में शनि का राशि परिवर्तन और वक्री होकर पिछली राशि में चले जाना देश-दुनिया में बड़े बदलाव आने का संकेत देता है। इस वर्ष शनि के साथ-साथ एक अन्य महत्वपूर्ण ग्रह गुरु भी काफी समय तक वक्री रहेंगे तथा बाद में राशि परिवर्तन करेंगे। इन दोनों बड़े ग्रहों के संयुक्त प्रभाव के कारण 4 फरवरी से लेकर 8 जून तक के मध्य शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल होगी तथा विश्व के अनेक देशों विशेषकर भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान और चीन में कई स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किये जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के दिन शनि का राशि परिवर्तन भारत पर क्या असर डालेगा
4 of 7
ग्रह नक्षत्र
15 अगस्त 1947 को आजाद हुए भारत की कुंडली वृषभ लग्न की है। आजाद भारत की कुंडली में शनि अष्टम भाव से गोचर करते हुए केंद्र सरकार को मुश्किल में डाल देगा। सरकार के कुछ विभागों पर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लग सकते हैं। धनु में गोचर कर रहे शनि और कन्या राशि के वक्री गुरु साल की पहली छमाही में कपास और सोने-चांदी के दामों में तेजी का रुख लाएंगे।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के दिन शनि का राशि परिवर्तन भारत पर क्या असर डालेगा
5 of 7
शनि
मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में मंदी रहेगी, किन्तु कृषि के क्षेत्र में उत्पादकता में वृद्धि होगी। साल के आखिर में गुरु के तुला राशि में आने से सोने के दामों में गिरावट आएगी। शनि के धनु राशि में गोचर के प्रभाव से इस वर्ष रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ सकती है और वर्षा सामान्य रहेगी। साल के अंत में शनि पुनः मार्गी गति से धनु में आकर वैश्विक अर्थव्यस्था में मंदी लेकर आएंगे जिससे भारत भी अछूता नहीं रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।