फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Shukra Yuti: दिसंबर में होगी शनि और शुक्र की युति, इन राशियों की होगी तरक्की

Sat, 19 Oct 2024 12:21 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 19 Oct 2024 12:21 PM IST
सार

28 दिसंबर को रात्रि 11:28 पर शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे जिसमें शनि देव पहले से ही मौजूद हैं। इस प्रकार दिसंबर में कुंभ राशि में शुक्र और शनि की युति होगी। इस संयोग से कुछ राशि वाले लोगों को फायदा होगा तो कुछ राशि वाले लोगों को नुकसान होने की संभावना है।

विज्ञापन
Shani Shukra Yuti Venus Saturn Conjunction on December 28 these zodiac signs may get success
28 दिसंबर को रात्रि 11:28 पर शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे जिसमें शनि देव पहले से ही मौजूद हैं। - फोटो : amar ujala

Shukra and Shani Ki Yuti 2024: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को असुरों का गुरु कहा जाता है। शुक्र हर 28 से 30 दिन में गोचर करते हैं और गोचर के दौरान शुक्र की युति अन्य ग्रहों से होती है। जल्द ही शुक्र ग्रह न्याय के देवता शनिदेव से युति करने जा रहे हैं। साल के अंत में शुक्र और शनि की युति बनेगी और यह युति सभी राशियों के जीवन पर प्रभाव डालेगी।


28 दिसंबर को रात्रि 11:28 पर शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे जिसमें शनि देव पहले से ही मौजूद हैं। इस प्रकार दिसंबर में कुंभ राशि में शुक्र और शनि की युति होगी। इस संयोग से कुछ राशि वाले लोगों को फायदा होगा तो कुछ राशि वाले लोगों को नुकसान होने की संभावना है। हम आपको उन राशियों के बारे में बताएंगे जिनमें शुक्र और शनि की युति से अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है।

Shani Shukra Yuti Venus Saturn Conjunction on December 28 these zodiac signs may get success
शुक्र और शनि की युति के प्रभाव से वृषभ राशि के जातक हर क्षेत्र में सफल होंगे। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
वृषभ राशि के दसवें भाव में शनि और शुक्र की युति होगी। इस युति के प्रभाव से आप किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह अनुकूल समय है। बिजनेस करने वाले लोगों को भी मुनाफा हो सकता है। आर्थिक लाभ के भी अवसर हैं। प्रोफेशनल्स को पदोन्नति मिलने की अधिक संभावना है। अगर आप नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो अब आपको अपनी पसंद की नौकरी मिल सकती है। आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार देखेंगे। सरकारी कामकाज में आपको सफलता मिल सकती है।

Shani Shukra Yuti Venus Saturn Conjunction on December 28 these zodiac signs may get success
तुला राशि के जातकों के लिए आर्थिक लाभ के अवसर बन रहे हैं। - फोटो : amar ujala

तुला राशि
शनि और शुक्र की युति तुला राशि के पंचम भाव में होगी। आप अपने जीवन के सभी क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के भी संकेत हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। आप कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। भविष्य में आप विशेष रूप से कलात्मक या रचनात्मक क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं। इस दौरान आपको संतान प्राप्ति का सुख मिलने की उम्मीद है। जो छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा और व्यापारियों को भी खूब लाभ मिलेगा। आपके लिए आर्थिक लाभ के अवसर बन रहे हैं। आपको अपनी पैतृक संपत्ति से भी लाभ हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Shukra Yuti Venus Saturn Conjunction on December 28 these zodiac signs may get success
मकर राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। - फोटो : amar ujala

मकर राशि
मकर राशि के प्रथम और द्वितीय भाव के स्वामी शनि देव हैं। कुंभ राशि में शनि और शुक्र की मौजूदगी से मकर राशि वाले लोगों को काफी लाभ होने की संभावना है। आपको करियर में बेहतरीन मौके मिलने के संकेत हैं। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अब अपनी पसंद की नौकरी मिल सकती है। आपको सभी प्रकार के भौतिक सुखों का अनुभव होगा। आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप पैसे की बचत करने में भी सफल रहेंगे। आपको अपने परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। आपके पारिवारिक जीवन की सभी परेशानियां अब समाप्त हो सकती हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed