ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को शनि जयंती मनाई जाती है , इस वर्ष यह 15 मई 2018 को है। ज्योतिष के अनुसार शनि कर्म और सेवा का कारक होता है यानि इसका सीधा संबंध आपकी नौकरी और व्यवसाय से होता है। इसी वजह से शनि की चाल का असर आपकी नौकरी व व्यवसाय में सफलता और उतार-चढ़ाव को दर्शाता है।
{"_id":"5af8f7394f1c1beb408b50e5","slug":"shani-jayanti-2018-trick-get-shani-dev-blessings-dehradun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शनि जयंती 2018: 15 मई को करेंगे ये उपाय तो खुश होंगे शनिदेव, बरसेगी कृपा","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
शनि जयंती 2018: 15 मई को करेंगे ये उपाय तो खुश होंगे शनिदेव, बरसेगी कृपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 15 May 2018 08:06 AM IST
विज्ञापन
shani
- फोटो : shani
Trending Videos
shani dev
ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश सेमवाल ने बताया कि शनि देव आसानी से प्रसन्न होने वाले देव हैं। जिन पर शनि की साढ़े साती या फिर ढइ्या चल रही है उन जातकों को इस दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना करनी चाहिए।
shani dev
पंडित सेमवाल ने कुछ उपाय बताए हैं उन्हें करने से शनि देव की अपार कृपा बरसेगी। काली गाय की सेवा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। गरीबों, असहायों को काला कंबल सप्तधान्य, काले वस्त्र दान करें। इस दिन व्रत रखें, शनिदेव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
shani dev
इन10 नामों से शनिदेव का पूजन करें कोणस्थ, पिंगल, बभ्रु, कृष्ण, रौद्रान्तक, यम, सौरि, शनैश्चर, मंद व पिप्पलाद। एक कांसे की कटोरी में तिल का तेल भर कर उसमें अपना मुख देख कर और काले कपड़े में काले उड़द, सवा किलो अनाज, दो लड्डू, फल, काला कोयला और लोहे की कील रख कर डाकोत (शनि का दान लेने वाला) को दान कर दें।
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
हनुमानजी को चमेली के तेल का दीप जलाएं , हनुमान चालीसा का पाठ करें , शनिदेव का सरसों के तेल एवं काले तिल से अभिषेक करें, काले घोड़े की नाल का छल्ला शनि जयंती के दिन मध्यमा अंगुली में धारण करें, शमी वृक्ष की जड़ को विधि-विधान पूर्वक घर लेकर आएं।