फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल 2025 तक इन राशि वालों को मिलेंगे सभी तरह के सुख, शनि के दुर्लभ राजयोग से मिलेगी कामयाबी

Wed, 04 Sep 2024 07:37 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 04 Sep 2024 07:37 AM IST
विज्ञापन
shani gochar and make shash rajyog these zodiac sign will be success
शनि राशि परिवर्तन 2025 - फोटो : अमर उजाला

शनि को क्रूर ग्रह माना गया है जिसके कारण जब भी शनि का राशि परिवर्तन होता है तो इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों ऊपर पड़ता है। शनि किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं फिर इसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं। शनि के मंद गति से चलने की वजह से इनका शुभ या अशुभ प्रभाव जातकों के जीवन में लंबे समय तक रहता है। शनिदेव को कर्मफलदाता और न्याय का देवता माना गया है। ये जातकों को उसके द्वारा किए गए कर्मों के आधार पर ही फल प्रदान करते हैं। शनि का असर व्यक्तियों उसके साढ़ेसाती और ढैय्या के रूप में होता है। आपको बता दें कि शनि इस समय अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में मौजूद हैं। कुंभ राशि शनिदेव की स्वयं की राशि हैं जिस कारण से शश नामक पंचमहापुरुष राजयोग का निर्माण हुआ है। यह शश पंचमहापुरुष राजयोग साल 2025 तक रहेगा जिस कारण से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं साल 2025 तक शश पंचमहापुरुष राजयोग बनने से किन-किन राशि वालों को अच्छी सफलताएं उनके जीवन में मिलेंगी। 



 
shani gochar and make shash rajyog these zodiac sign will be success
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
शनिदेव आपकी ही राशि में विराजमान हैं और इससे लग्न भाव में ही शश राजयोग का निर्माण हुआ है। इस कारण से इस राशि के जातकों के जीवन में सभी तरह के सुख-साधन साल 2025 तक प्राप्त होते रहेंगे। जीवन में खुशियां ही खुशियां मिलेगी। जो काम लंबे समय से रुके हुए थे वह अब पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए शश राजयोग लाभकारी सिद्ध होगा।  सभी तरह के सपने शनिदेव पूरे करेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय व्यातीत होगा। नौकरी में प्रमोशन और लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। 
shani gochar and make shash rajyog these zodiac sign will be success
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शश राजयोग का निर्माण दसवें भाव में हुआ है। ऐसे में आपको विशेष लाभ मिल सकता है। कुंडली का दसवां भाव कर्म का भाव होता है। इस तरह से शनि के शश राजयोग के कारण इन राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलताएं मिलेंगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के बहुत सारे मौके प्राप्त होंगे। वहीं जो लोग व्यापार में हैं उन्हे अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
shani gochar and make shash rajyog these zodiac sign will be success
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि
शनिदेव तुला राशि में उच्च के होते हैं और तुला राशि के जातकों के लिए शश राजयोग उनके जीवन में सफलताएं लाएगा। आपके जो काम लंबे समय से रुके हो वे पूरे होंगे। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले सुधार होगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां और संपन्नता आएंगी। सभी तरह की इच्छाओं की पूर्ति होगी। भाग्य का साथ मिलेगा और करियर में सफलता के योग बन रहे हैं। 
विज्ञापन
shani gochar and make shash rajyog these zodiac sign will be success
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
आपकी राशि में बना शश राजयोग चौथे भाव में बन रहा है। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार देखने को मिलेगा। धन लाभ बेहतरीन मौके आपको मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे जिसे आप स्वीकार्य कर सकते हैं। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी हो सकती है। करियर के लिहाज से आपका अच्छा समय शुरू हो चुका है। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed