फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucky Zodiac Sign: जून में इन तीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें अपना लकी राशिफल

Wed, 04 Jun 2025 11:36 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 04 Jun 2025 11:36 AM IST
सार

Lucky Zodiac Sign: ज्योतिषियों के मुताबिक जून में ग्रहों के राजकुमार बुध मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद मंगल का सिंह, सूर्य का मिथुन और शुक्रदेव का वृषभ राशि में गोचर होगा।
 

विज्ञापन
Lucky Zodiac Sign in June Month Lucky Rashi June Monthly Horoscope Prediction in Hindi
Lucky Zodiac Signs - फोटो : freepik

Lucky Zodiac Sign in June Month: जून माह कुछ राशि वालों के लिए लाभकारी होने वाला है। इसका कारण है ग्रहों का राशि परिवर्तन। ज्योतिषियों के मुताबिक जून में ग्रहों के राजकुमार बुध मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद मंगल का सिंह, सूर्य का मिथुन और शुक्रदेव का वृषभ राशि में गोचर होगा। इस दौरान ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई राजयोग भी बनेंगे, जिससे 12 राशियों को शुभ-अशुभ फलों की प्राप्ति संभव है। लेकिन इन तीन राशि वालों को पूरे माह शुभ फलों की प्राप्ति व बिजनेस करियर में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आइए इनके नाम जानते हैं।

Lucky Zodiac Sign in June Month Lucky Rashi June Monthly Horoscope Prediction in Hindi
नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को ऑफर लेटर आ सकता है। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए जून महीना लाभकारी है। आपको बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिलने की पूरी संभावना है। सरकारी कामों में आ रही बाधाएं भी दूर होंगी। विवाहित जीवन में प्रेम और समझ का स्तर बढ़ेगा। ग्रहों के प्रभाव से यह समय आपके लिए आत्मिक और भौतिक दोनों ही रूपों से लाभकारी रहेगा। करियर-कारोबार में मनचाही सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। इस माह आप लंबी दूरी के साथ विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को ऑफर लेटर आ सकता है। 

Lucky Zodiac Sign in June Month Lucky Rashi June Monthly Horoscope Prediction in Hindi
करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। माह की शुरुआत में आय के नए स्रोत भी बनेंगे। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
आपके रिश्तों में मजबूती आएगी। वाणी की मधुरता और स्वभाव में बदलाव के कारण आपके आपसी रिश्तों पहले से और भी बेहतर होंगे। घर से दूर रह रहे लोगों को परिजनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। यह समय भौतिक सुख-सुविधाओं के लिहाज से भी अच्छा रहेगा। बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। ग्रहों के प्रभाव से सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद भी दूर होंगे। इस दौरान निवेश में लाभ होगा। कुछ नए लोगों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। माह की शुरुआत में आय के नए स्रोत भी बनेंगे।
Rahu Gochar 2025: साल 2026 तक इन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे राहु, करियर में मिलेगी तरक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
Lucky Zodiac Sign in June Month Lucky Rashi June Monthly Horoscope Prediction in Hindi
घर-परिवार में सुख शांति रहेगी। राजनीतिक क्षेत्र में भी किस्मत आजमा सकते हैं। - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि 
सिंह राशि वालों के लिए यह समय नए अवसर लेकर आया है। निवेश या नौकरी में अच्छा लाभ मिलने की संभावना बन रही है। जून माह में आपको कोई नई और बड़ी डील मिल सकती है, जिससे लाभ की स्थिति बन सकती है। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में जुटे थे, तो आपकी यह मनोकामना भी इस माह पूरी हो जाएगी। संतान सुख की प्राप्ति संभव है। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सार्थक रहेगा। घर-परिवार में सुख शांति रहेगी। राजनीतिक क्षेत्र में भी किस्मत आजमा सकते हैं। 

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        Mangal Gochar: मंगल करेंगे सिंह राशि में गोचर, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव और उपाय

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed