फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनि-मंगल मिलकर कर सकते हैं कुछ बड़ा, इन पांच राशि वालों को रहना होगा सावधान

Sun, 23 Jun 2024 12:07 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 23 Jun 2024 12:07 PM IST
विज्ञापन
shani falls third aspect of mangal create problems for these zodiac signs
शनि देव - फोटो : अमर उजाला

वैदिक ज्योतिष में सभी ग्रहों की अपनी विशेष भूमिका होती है। सभी ग्रहों की चाल का प्रभाव सभी राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ता है। ग्रह एक निश्चित अंतराल पर एक से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। ज्योतिष में दो ग्रह शनि और मंगल की विशेष भूमिका होती है। ये दोनों ही ग्रह कई तरह के योग बनाते हैं। शनि जिनका नाम आते ही लोग भयभीत हो जाते हैं और मंगल ग्रह जो उग्र माने जाते हैं इन दोनों ग्रहों की युति या फिर द्दष्टि पड़ने से कई तरह के अशुभ फल की प्राप्ति होती है। दरअसल इस समय शनि अपनी तीसरी द्दष्टि मंगल पर डाल रहे हैं जिसे अच्छा नहीं माना जाता है। मंगल ग्रह जोकि साहस, ऊर्जा और पराक्रम के देवता माने जाते हैं वह अब अपनी ही राशि मेष में बीते 01 जून 2024 से विराजमान हैं। इस पर शनि की तीसरी द्दष्टि पड़ रही है। मंगल पर शनि की यह तीसरी द्दष्टि 12 जुलाई 2024 तक रहेगी। ऐसे में 12 जुलाई तक कुछ राशि के जातकों के जीवन पर मंगल और शनि दोनों का ही अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे राशियां।

shani falls third aspect of mangal create problems for these zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
शनि की तीसरी द्दष्टि मंगल पर पड़ने की वजह से कर्क राशि के जातकों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। 12 जुलाई तक समय आपके लिए बहुत ही उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस दौरान जो जातक व्यापार में है उन्हे कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। करियर में परेशानियां आएंगी। छोटी-मोटी दिक्कतों का लगातार सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। धन की हानि भी हो सकती है। 

shani falls third aspect of mangal create problems for these zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
मंगल और शनि का अशुभ प्रभाव कन्या राशि के जातकों पर पड़ सकता है। काम बनते-बनते अचानक बिगड़ सकते हैं। बेकार की समस्याएं आपके सामने आ सकती हैं। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। कामकाज में लगातार और नई-नई परेशानियां आ सकती हैं। आपको मन मुताबिक लाभ नहीं मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। प्रेम के रिश्तों में कुछ दरारें पैदा हो सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
shani falls third aspect of mangal create problems for these zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि
शनि की तीसरी द्दष्टि मंगल पर पड़ने की वजह से आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम नहीं प्राप्त होंगे। संपत्ति को लेकर कुछ वाद-विवाद पैदा हो सकता है। धन हानि भी उठाना पड़ सकता है। सेहत में गिरावट देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन
shani falls third aspect of mangal create problems for these zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
भूमिपुत्र और पराक्रम के देवता मंगल पर शनि की तीसरी द्दष्टि पड़ने के कारण इस राशि के जातकों को कुछ अशुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं। कार्यो में लगातार अड़चनें आने से मन में निराशा का भाव रहेगा। आपको बेकार की चीजों में उलझनें से बचना होगा। नौकरीपेशा जातकों को उनकी नौकरी में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed