मेष राशि
मासिक राशिफल : मेष से लेकर मीन राशि तक, सितंबर महीने में इस दिन रहें जरा बचके...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माह में उतार-चढ़ाव की अधिकता रहेगी, इसलिए किसी भी तरह के व्यापारिक अनुबंध करते समय नियम और शर्तों को गंभीरता से जांच लें। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का भी योग। मित्रों एवं संबंधियों से भी अप्रिय समाचार की प्राप्ति होगी। माता पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। 3 और 4 तारीख को रहें जरा बचके।
मिथुन राशि
संपूर्ण माह बेहतरीन सफलता दिलाने वाला रहेगा। अपनी ऊर्जाशक्ति के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। अपनी रणनीतियां तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। विलासिता पूर्ण वस्तुओं एवं वाहन के भी क्रय का योग। मित्रों तथा संबंधियों से भी सहयोग मिलेगा। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के योग। 18 और 19 तारीख को रहें जरा बचके।
कर्क राशि
माह के आरंभ से ही भागदौड़ की अधिकता रहेगी। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने का प्रयास कर रहे हों तो अवसर अनुकूल है लाभ उठाएं। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा विलंब हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कार्यक्षेत्र में भी उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। 6 और 7 तारीख को रहें जरा बचके।
सिंह राशि
ये माह आपको अत्यधिक ऊर्जावान रखेगा। सोची समझी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। अपने स्वभाव में उग्रता न आने दें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। झगड़े विवाद से दूर रहें और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। इस अवधि में चुनाव लड़ना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। शीर्ष नेतृत्व से सहयोग मिलेगा। 12 और 13 तारीख को रहें जरा बचके।