फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनि का राशि परिवर्तन : किसके ऊपर से शनि की साढ़ेसाती होगी खत्म, किस पर होगी शुरू

Sat, 04 Jan 2020 08:32 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 04 Jan 2020 08:32 AM IST
विज्ञापन
saturn transit 2020 shani gochar prediction in hindi
साल 2020 में शनि ग्रह

साल 2020 के शुरुआती दिनों में ही सबसे ताकतवर, मारक और न्यायाधीश ग्रह शनि का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। 24 जनवरी 2020 को शनि ढाई साल के बाद राशि बदलने जा रहे हैं। शनि 24 जनवरी को धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनि के एक राशि से दूसरी में जाने से लोगों के जीवन पर बहुत व्यापक प्रभाव पड़ता है। शनि एक राशि में करीब ढाई साल तक भ्रमण करते हैं। शनि के राशि बदलने से कई राशियों पर इसका सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का असर होता है। शनि के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों पर साढ़ेसाती शुरू हो जाती है तो वहीं कुछ की खत्म भी हो जाती है। आइए जानते है शनि के मकर राशि में गोचर होने से किस राशि पर साढ़ेसाती लगेगा और किससे उतरेगी।



saturn transit 2020 shani gochar prediction in hindi
शनि 2020

किस राशि पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या

  • शनि मौजूदा समय में धनु राशि में भ्रमण कर रहे हैं। 24 जनवरी 2020 को शनि ढाई साल बाद धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के मकर राशि में प्रवेश करते ही वृश्चिक राशि से शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। वहीं कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती आरंभ हो जाएगी। कुंभ पर साढ़ेसाती का पहला चरण, मकर राशि पर दूसरा चरण और धनु राशि पर अंतिम चरण होगा। मिथनु और तुला राशि पर शनि की ढैय्या लग जाएगी जबकि शनि के मकर राशि में गोचर करने से वृष और कन्या राशि पर से शनि की ढैय्या खत्म हो जाएगी।
saturn transit 2020 shani gochar prediction in hindi
dhanu
3 राशियों पर शनि की साढ़ेसाती का असर
  • धनु राशि (अंतिम चरण) - धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण रहेगा। अंतिम चरण की साढ़ेसाती धनु राशि के लिए शुभ और लाभदायक रहेगी। धन-लाभ हो सकता है। कड़ी मेहनत पर लाभ मिलने की संभावना प्रबल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
saturn transit 2020 shani gochar prediction in hindi
makar
मकर राशि ( दूसरा चरण) - मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण रहेगा। जिस कारण से काम में सफलता मिलने में देरी होगी। बीमारियों और खर्चों में बढ़ोतरी होगी। जल्दबाजी में कोई काम न करें। धैर्य का परिचय दें।
 
विज्ञापन
saturn transit 2020 shani gochar prediction in hindi
kumbh

कुंभ राशि (पहला चरण)- शनि के मकर राशि में प्रवेश करने से कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो रही है। परेशानियां बढ़ेगी। काम में देरी और वाद-विवाद बढ़ेंगे। हालांकि अच्छे कर्म करने पर शनि का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed